प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - राष्ट्रीय स्तर से देश की पर्यावरणीय पारीस्थितकी में आवश्यक सुधार लाने तथा कृषकों के सहयोग से वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की दृष्टि से 'किसान वृक्ष मित्र योजना' प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वन मंडलाधिकारियों की पहल पर विकास खंडों में वंरक्षकों द्वारा किसानों को अपनी खेतों व उसकी मेड़ों पर सागौन, निलगिरी आदि के पौधे लगाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत जिला बेमेतरा के साजा के मूल निवासी व राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवं पर्यावरणविद राम कुमार वर्मा ने अपनी, भाई राजेन्द्र वर्मा, पत्नी वीणा वर्मा, माता शांति बाई वर्मा की खेतों के मेड़ों में इस योजना के तहत 300 सागौन सहित फलदार पौधे करौंदा, नींबू, कटहल आदि का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामयिक पहल की है। साथ ही आसपास के कृषकों को प्रोत्साहित कर इस योजना को राज्य व स्थानीय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की है। इस प्रयास के लिए जिला वन मंडलाधिकारी दुर्ग सतीश कपील, पौधा वितरण प्रभारी कमल साहू पुलगांव दुर्ग, प्रीति देवांगन सुपरवाइजर वन परिक्षेत्र साजा जिला बेमेतरा आदि ने सक्रियता से सहयोग किया। पौधारोपण में स्थानीय युवकों महेंद्र लहरे, विष्णु ठाकुर व पुष्पेंद्र लहरे आदि ने सहयोग किया।