मानस रसिकों को श्री तुलसी साहित्य सेवा अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित
श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र से सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भारतीय जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध संगठन श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ जिला इकाई बेमेतरा द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जी का 528 वां जन्मोत्सव 3 अगस्त 2025 रविवार को श्रीराम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में सुबह 9 से प्रभु इच्छा तक कार्यक्रम आयोजित है। जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने बताया कि कार्यक्रम श्री रामचंद्र कृपालु भजमन एवं श्री हनुमान चालीसा के पाठ से प्रारंभ होगा। श्री रामचरितमानस के व्याख्याकर, संगीत कलाकार, आयोजन समिति, संगठन एवं सेवा क्षेत्रों में 25 वर्षों तक सेवा देने वाले मानस पथिकों को श्री तुलसी साहित्य सेवा अलंकरण पुरस्कार से अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा जिसके लिए तहसील प्रभारी बेमेतरा देवराम साहू, बेरला तहसील प्रभारी पंचराम यादव, नवागढ़ तहसील प्रभारी अशोक कुमार साहू शिक्षक एवं साजा तहसील प्रभारी नेहरू श्रीवास्तव एवं भोजराम साहू को तहसील प्रभारी बनाया गया है। जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के आजीवन सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख बालोद के कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा व श्री तुलसी साहित्य गोष्ठी संगीतमय आयोजन लगातार प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञों एवं प्रसिद्ध संगीतकारों के द्वारा प्रस्तुतीकरण लगातार किया जाएगा। कार्यक्रम अंत में श्री रामभद्र जी की महा आरती से समापन होगा।
कार्यक्रम में श्रीमज्ज ज्योतिर्मयानंद दंडी स्वामी सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा, संत राजीव लोचन महाराज चित्रकूट धाम, पंडित शिवकुमार पाठक श्रीराम मंदिर बेमेतरा, पंडित हरिदास महाराज घोटवानी साजा, योगेश तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जगदीश देशमुख बालोद प्रदेश अध्यक्ष श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़, गंगाधर यादव जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्राम प्रसाद मिश्रा संगीताचार्य बीजाभाट, दयाल दास बघेल कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, दीपेश साहू विधायक बेमेतरा, ईश्वर साहू विधायक साजा, श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा, विजय सिन्हा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, बृजमोहन शर्मा अधिवक्ता एवं अध्यक्ष श्रीराम मंदिर न्यास बेमेतरा, युगल तिवारी संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़, घनश्याम सिंह ठाकुर कर्मा सम्राट, पंडित अशोक मिश्रा संचालक बाल संस्कार केंद्र मटका, ठोकेलाल देवांगन मानस मणि कुसमी, राम राजेश साहू मानस मर्मज्ञ कटई कुआं, श्रीमती हेमलता साहू मानस मणि बेरला, थम्हन दास अस्तूरे पंडवानी आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार, रिझन सिंह सेन गुरुजी मानस मर्मज्ञ बिलाई, लिलार सिन्हा जिला अध्यक्ष बालोद, योगेश कश्यप जिला अध्यक्ष दुर्ग, अनिल रजक जिला अध्यक्ष बेमेतरा के मान्य अतिथियों के पावन सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।