प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) बेमेतरा में सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की अधिकृत वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in के 'ऑनलाइन एप्लीकेशन 2025' लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु उपलब्ध प्रमुख व्यवसायों में विद्युतकार (इलेक्ट्रीशियन ), कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा ) एवं मेकेनिक डीजल शामिल हैं। आवेदन से पूर्व प्रशिक्षण विवरणिका का अध्ययन करना अनिवार्य है, जो उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है। विवरणिका में शासकीय आईटीआई के नाम, व्यवसायवार सीटों की संख्या एवं शैक्षणिक योग्यता की स्पष्ट जानकारी दी गई है।
प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु सीमा 01 अगस्त 2025 को 14 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि उच्चतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है। चयनित आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी, अतः आवेदन करते समय सही और सक्रिय मोबाइल नंबर देना आवश्यक है। जिले के युवा इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।