प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 जुलाई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी कडी में 17.07.2025 को थाना परपोडी स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिला कि वार्ड क्रमांक 02 परपोडी किराना दुकान के सामने में दीपक मिर्झा के द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए लोगो से रूपये पैसे लेकर अंको पर दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है की सुचना पर थाना परपोडी स्टाफ मौके पर पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। थाना परपोडी में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी दीपक मिर्झा पिता बहल मिर्झा उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 परपोडी थाना परपोडी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 1290 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डीएल सोना, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक शिव कुमार यादव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।