पुलिस विभाग द्वारा जप्त वाहनों की नीलामी में 12 में 6 वाहनों की हुई नीलामी

पुलिस विभाग द्वारा जप्त वाहनों की नीलामी में 12 में 6 वाहनों की हुई नीलामी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बेमेतरा रणबीर शर्मा एवं रामकृष्ण साहू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के निर्देशानुसार वाहन राजसात की कार्यवाही हेतु नोडल अधिकारी प्रकाश कुमार भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा एवं वाहन नीलामी कार्यवाही हेतु मनोज तिर्की पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा, अरविंद भगत जिला परिवहन अधिकारी बेमेतरा, प्रवीण खलको रक्षित निरीक्षक जिला बेमेतरा एवं माधव साहू वाहन शाखा प्रभारी रक्षित केन्द्र बेमेतरा की टीम गठित किया गया था, जिनके द्वारा राजसात हेतु आदेशित जिला बेमेतरा के विभिन्न थाना/चौकी द्वारा आबकारी एक्ट मामले में जप्त बाद राजसात किये गये 07 दोपहिया एवं 05 चारपहिया वाहनों कुल 12 वाहनों की खुली बोली प्रक्रिया के तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा परिसर में 09.07.2025 बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक नियत किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन करते हुए नीलामी 16.07.2025 बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में नियत किया जाकर इच्छुक क्रेता बाहन के लिये नियम एवं शर्तें अनुसार दो पहिया वाहन हेतु 2000 रूपये एवं चार पहिया वाहन के लिये 5000 रूपये का बैंक ड्राफ्ट पुलिस अधीक्षक जिला बेमेतरा के नाम का बंद लिफाफा में नीलामी बोली में शामिल होने संबंधित वाहन का नंबर वाहन का प्रकार तथा अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अंकित कर 14.07.2025 के कार्यालयीन समय में कार्यालय रक्षित निरीक्षक जिला बेमेतरा के समक्ष जमा कराया गया। नीलामी किये गये बाहनों को नीलामी तिथि के पूर्व थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा परिसर में रखा गया था। नीलामी की अन्य शर्तें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के नोटिस बोर्ड एवं अन्य थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कराया गया एवं नीलामी विज्ञप्ति संचालक, जनसंपर्क (सूचना एवं प्रकाशन विभाग) रायपुर एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी जिला बेमेतरा के माध्यम से स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशन उपरांत 16.07.2025 को कुल 03 दो पहिया एवं 03 चार पहिया वाहन कुल 06 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण किया गया। नीलामी वाहनों की कुल राशि 52100 रूपये प्राप्त कर शासन के मद में जमा कराई जाती है एवं 02 चार पहिया वाहन, 04 दो पहिया वाहन कुल 06 वाहनों का मूल्य अधिक होने से केताओं के द्वारा वाहन के संबंध कोई बोली नहीं लगाई गई। नीलामी हेतु शेष अन्य 06 वाहनों का पृथक से मूल्य निर्धारण की प्रकिया कर नीलामी की अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।