सायबर सेल एवं नवागढ पुलिस टीम की मवेशी तस्करी पर सख्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रार्थी रमेश यादव उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्र 04 नवागढ़ गौ सेवक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 मई 2025 के रात्रि करीबन 09 बजे इसे मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम गांगपुर निवासी राजू सतनामी ग्राम गांगपुर नहर पार खार में वाहन क्रमांक CG 07 CG 8676 में मवेशियों की तस्करी कर कत्लखाना ले जाने हेतु गाय, बछड़ा को भर रहा है की सूचना मिलने पर गौ सेवको के अन्य सदस्यों को सूचना के संबंध अवगत कराकर साथ लेकर ग्राम गांगपुर नहर पार खार जा रहे थे कि सामने से एक ट्रक आ रहा था जिसे रोकवाने पर वाहन को तेज गति से चलाते हुये नवागढ़ की ओर भागने लगा, जिसका पीछा करते हुये नवागढ़ तक आए, वाहन को रुकवाने का प्रयास किये, फिर भी वाहन नवागढ़ से बेमेतरा की ओर तेज गति से भाग रहा था, वाहन का पीछा करते हुये ग्राम खपरी तालाब के पास पहुंचे थे कि करीबन 01:30 बजे उक्त वाहन का सामने का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक एवं हेल्फर वाहन से कुद कर भाग रहा, जिसको दौड़ा कर पकड़े है। जिनसे नाम पता एवं वाहन के संबंध में पुछने पर चालक अपना नाम संगीत मधुकर उम्र 27 साल तथा हेल्फर शैलेन्द्र भारती उम्र 25 साल साकिनान साकिन पथर्रा थाना पुरानी मिलाई 03 जिला दुर्ग का रहने वाला बताये। उक्त वाहन में ग्राम गांगपुर के राजू सतनामी के साथ मिलकर 25 नग मवेशी गाय बछड़ा को भरकर कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाना बताने पर हमलोग वाहन के ट्राला को देखे तो बाहन में गाय 13 नग, बैल 02 नग, बछड़ा 07 नग, बछिया 03 नग कुल 25 नग ठसा ठस बिना चारा पानी के कुरता पूर्वक भरा हुआ, जिसमे से 01 गाय मृत हो गया है, जिसकी सूचना पुलिस को देकर हमलोग उक्त आरोपी वाहन चालक एवं हेल्फर तथा मवेशी भरा हुआ ट्रक को लेकर थाना नवागढ़ आ रहे थे, उसी समय रास्ते में पुलिस वाले मिला जिनके साथ थाना लेकर आए है। क्षतिग्रस्त वाहन क्रमांक CG 07 CG 8676 जिसमें 25 नग मवेशी भरा हुआ है, जिसे थाना परिसर में खड़ा किये है। उक्त आरोपियों द्वारा मवेशी (गाय, बछडा) को कत्लखाना ले जाने के लिए ठुसठुस कर बिना चारा पानी के कुरता पूर्वक भरकर परिवहन करते ले जा रहे थे जो पशुओं को ले जाने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखाये, जिस पर कार्यवाही चाहता हूं की रिपोर्ट पर थाना में अपराध सदर धारा छ.ग. कृषक पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10, पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11, पाये जाने से आरोगपीगणो के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी संगीत मधुकर उम्र 27 साल, शैलेन्द्र भारती उम्र 25 साल, दोनो निवासी पथर्रा थाना पुरानी भिलाई-3 जिला दुर्ग को 08 मई 2025 को एवं कृष्णकुमार उर्फ राजू खाडे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गांगपुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा को 09 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया था।
प्रकरण में घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीजी 8676 में भरे कूल 25 नग मवेशी (जिसमें 13 नग गाय, 02 नग बैल, 07 नग बछड़ा, 03 नग बछिया) कुल कीमती करीबन 1 लाख रूपये एवं दो नग मोबाईल कीमती करीबन 7000 रूपये, मोटर सायकल कुल जुमला किमती 607000 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया था। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपी की पता तलाश हेतु विवेचना की जा रही हैं।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा को प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपी की पता तलाश, अपराध विवेचना हेतु थाना व सायबर सेल टीम के साथ लगाया गया।
प्रकरण में आरोपी विशाल ऊर्फ विक्की भारती के द्वारा प्रकरण के अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मवेशियो को वाहन में भरकर कत्लखाना ले जाने में सहयोग करने व आरोपियों के साथ घटना दिनांक व घटना के पूर्व भी आरोपियो के संपर्क में होना पाये जाने से आरोपी विशाल ऊर्फ विक्की भारती पिता स्व. घनश्याम दास उम्र 31 साल निवासी पथर्रा थाना पुरानी भिलाई-3 जिला दुर्ग हाल पता प्रगति मैदान के पास बोरसी कालोनी दुर्ग थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग को 01 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक पुरानी इस्तेमाली पैशन प्रो क्रमांक सीजी 07 बी. एल. 7992 कीमती करीबन 20000 रूपये एवं एक नग मोबाईल कीमती करीबन 5000 रूपये को जप्त किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि तुलसी राम बिझेकर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, गोपाल ध्रुव, आरक्षक संजय पाटिल, जयकिशन साहू, रवि चंद्रवंशी, राजेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।