शनिवार, 14 जून 2025

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड 

जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया प्रेरित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 जून 2025 शुक्रवार - रक्षित केन्द्र बेमेतरा के पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ की सलामी ली और निरीक्षण किया गया। इस परेड में जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना था। यह पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है। टोलीवार परेड कराया गया एवं परेड में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन और ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। 
      उन्होने जिले के थाना/चौकी व रक्षित केन्द्र एवं अन्य शाखा को आबंटित शासकीय वाहनों एवं ड्रायवर टूल कीट का निरीक्षण किया। शासकीय वाहनों की अद्तन स्थिति, रख रखाव एवं वाहनों को सही हालत में रखने हेतु वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
    परेड में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित कर भविष्य में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। 
             जनरल परेड़ के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदल राम टांडेकर, सउनि तुलसी राम बिझेकर, सुरेश राजपूत, गौकरण वर्मा, भलेतिनुस पन्ना, दिनेश चंद शर्मा, एसएसपी रीडर विष्णु सप्रे सहित रक्षित केन्द्र, यातायात, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये। 

पीएम आवास और रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को पक्के आवास मिलने के साथ रोजगार के अवसर हो रहे हैं सृजित - जिला पंचायत बेमेतरा सीईओ श्रीमती प्रेमलता पद्माकर

गोपालपुर (साजा) में जिला सीईओ की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का भव्य आयोजन  प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थिय...