347 ट्रैक्टर ट्रिप रेत जप्त, अर्थदण्ड वसूल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 जून 2025 - जिला बेमेतरा स्थित शिवनाथ नदी में अवैध रेत भण्डारण के संबंध में प्राप्त शिकायत पर खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान नदी के बाहर रोड साइज में 347 ट्रैक्टर ट्रिप रेत लावारिस अवस्था में पाया गया, जिसे ग्रामवासियों के समक्ष जप्त कर उत्तम कुमार गुप्ता ग्राम साल्हेपुर ब्लॉक साजा जिला बेमेतरा को सुपुर्द कर सुरक्षित रखा गया।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जप्त खनिज रेत के संबंध में ग्राम पंचायत डंगनिया (ख) के आश्रित ग्राम साल्हेपुर तहसील बेरला के मुकेश पाल पिता दशरथ पाल, मनोज पाल पिता मतराम, विजय गुप्ता पिता सुनली गुप्ता एवं ऋषि पिता शत्रुघन साहू द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत कर दावा किया गया। इन व्यक्तियों ने 347 ट्रैक्टर ट्रिप रेत की अर्थदण्ड राशि 285250 रुपये का भुगतान कर दिया। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई अवैध खनिज उत्खनन एवं भण्डारण को रोकने के उद्देश्य से की गई है।