गुरुवार, 12 जून 2025

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परपोड़ी में रक्तदान करने हेतु दिलाया गया शपथ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परपोड़ी में रक्तदान करने हेतु दिलाया गया शपथ 

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान हेतु प्रेरित करने चलाया गया जागरूकता अभियान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 11 जून 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पड़पोड़ी में आज रक्तदाताओं हेतु प्रेरित करने जागरूकता अभियान चलाया गया।
          विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है। इस अवसर पर रक्तदाता को अधिक संख्या में रक्तदान हेतु प्रेरित करने आज स्थानीय भाषा में शपथ दिलाकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया और रक्तदान करने के फायदे बताया गया। रक्तदान जरूरतमंद हेतु अवश्य किया जाना चाहिए, इस हेतु लोगो को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रभारी डॉ ओम वैष्णव, ऐश्वर्य साहू एवं सभी स्टॉफ मौजूद थे। 

बिना अनुमति मोहगांव (साजा) कॉलेज में पेड़ों की कटाई

कॉलेज प्रमुख को नहीं हैं जानकारी, स्टॉफ की भूमिका संदेह में, नोटिस देकर मांगा जवाब  एक ओर पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम, वहीं दूसरी ओर सरक...