युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में कांग्रेसियों का हल्लाबोल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान में पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा अध्यक्ष संतोष वर्मा के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में नये सेटअप के नाम पर किये जा रहे युक्ति युक्तकरण नीति के खिलाफ बीईओ कार्यालय साजा का घेराव कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी साजा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि भाजपा सरकार युक्ति युक्तकरण नीति के तहत 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिये जायेंगे, जिससे प्रदेश में लगभग 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल में कार्यरत रसोईयों, नृत्य, स्वीपर, महिला समूहों सहित युवाओं के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा व रोजगार के रास्ते बंद हो जायेंगे।
इस युक्ति युक्तकरण से खासकर अनुसूचित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की शैक्षणित स्तर पर प्रभाव पड़ेगा। राज्य सरकार के इस रोजगार विरोधी नीति के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में "शिक्षा-न्याय" आंदोलन के तहत घेराव कर सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से जितेंद्र उपाध्याय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमरिया, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष, मनोज जायसवाल पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत साजा, कन्हैया साहू, राजेश चंदेल, किलूश यदु, जनार्दन सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, विनोद कुंजाम, खेलन बघेल, संदीप चौबे, कामता गायकवाड़, मनहरन सिन्हा, रोशन सिंहा, राजेश साहू, मनोज भुवल, बालेश ठाकुर, मीनाराम साहू, परमानंद साहू, संतोष पटेल, हनुराम साहू, हीराराम साहू, राजाराम ठाकुर, राजू चौहान, अंजोर यदु, ईश्वर वर्मा, बलकरण वर्मा, विप्लव गौरहा, सेवा राम साहू, नरेश सिन्हा, अवधेश गोयल, धर्मेंद्र साहू, जगदीश ठाकुर, आयुष यदु, सोहन जघेल, संग्राम सिंग राजपूत, संजीवन विश्वकर्मा, पोषण वर्मा, भुवन विश्वकर्मा, मनीष माली, योगेश वर्मा, कुलेश्वर चौहान, आशीष शर्मा, आत्मा राम, लीकेश साहू, अभिषेक साहू, कुबेर वर्मा, हरीश मनहर, हीरालाल साहू, कुलेश्वर चंद्राकर सहित त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि गण, नगरीय निकायों के निर्वाचित पार्षद, सेक्टर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, बूथ कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी गण, एनएसयूआई एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।