खेत के मेड में मिट्टी डालने की बात को लेकर हत्या के प्रयास के 10 आरोपी गिरफ्तार
थाना नवागढ पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रार्थी रमेश कुर्रे उम्र 49 वर्ष, निवासी झांकी थाना नवागढ जिला बेमेतरा ने 07.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05 जून 2025 को बलराम टंडन मेरे खेत से लगा हुआ अपने खेत के मिट्टी को ट्रेक्टर रपोटनी से निकाल कर अपने साईड के मेड को मेरे तरफ बढाकर दबा रहा था, कि आज 07 जून 2025 के सुबह 09:30 बजे बलराम टंडन अपने लडके के साथ उक्त मेड में जाली तार लगा रहा था, जिसे वह देखा तो बलराम टंडन को बोला परसो मेड के मिट्टी जो मेरे खेत में गिरा था, उसको हटाउंगा बोले थे, आज बिना मिट्टी हटाये जाली तार फैंसिंग लगा रहे हो, तभी बलराम टंडन एवं अन्य कई लोगो के द्वारा एक राय होकर प्रार्थी एवं उनके परिवार के लोगो को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व डण्डा राड से हत्या करने के नियत से हम लोगो के उपर प्राणघातक हमला कर मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया हैं की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 115(2), 190, 191(2), 191(3), 109 (1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद के साथ चौकी स्टाफ को विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
आरोपीयों शैलेन्द्र पिता बलराम टंडन उम्र 19 वर्ष, अनिल बंजारे पिता दिलीप कुमार बंजारे उम्र 29 वर्ष, राजेश बंजारे पिता दिलीप कुमार बंजारे उम्र 20 वर्ष, जोगेश बंजारे पिता पेखन बंजारे उम्र 36 वर्ष, घनश्याम बंजारे पिता पेखन बंजारे उम्र 54 वर्ष, कैलाश बंजारे पिता लैनुदास उम्र 58 वर्ष, ज्ञानी बंजारे पिता कैलाश बंजारे उम्र 24 वर्ष, सूरज टंडन पिता रमेश टंडन उम्र 23 वर्ष, रामकुमार टंडन पिता दशरथ लाल टंडन उम्र 48 वर्ष, पेखन बंजारे पिता चैनु बंजारे उम्र 60 साल सभी निवासी झांकी, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा को 08.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि तुलसी राम बिझेकर, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अशोक तिर्की, अजय बंजारे, ओम प्रकाश मनहरे, आरक्षक राज अडिल, रविकांत चंद्रवंशी, ओम प्रकाश निर्मलकर, मेलाराम यादव, गोकुल सोनी, भुपेन्द्र चंद्रवंशी, चंद्रेश जोशी, कैलाश पाटिल, विजय लहरे, राजेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।