मानसिक तनाव से परेशान पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर किया आत्महत्या

मानसिक तनाव से परेशान पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर किया आत्महत्या  

देवकर चौकी ग्राम डेहरी की घटना
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस चौकी देवकर इलाके के डेहरी गाँव मे गुरुवार को दोपहर 3 बजे बड़ी हृदय विदारक वारदात हुई। जिसमें पति व पत्नी के आपसी क्लेश में मानसिक रूप में कमजोर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के बाद आत्महत्या कर स्वयं की जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के उपरांत नाजुक स्थिति में पत्नी को धमधा अस्पताल होते हुए दुर्ग ज़िला अस्पताल रिफर किया गया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पति का नाम आशीष बंजारे पिता इंद्रकुमार बंजारे (उम्र 28 वर्ष) एवं गम्भीर रूप से घायल पत्नी का नाम सुखवंतीन बाई पति आशीष बंजारे उम्र 22 वर्ष है, जो डेहरी गाँव मे तीन साल पूर्व शादी के बाद साथ रह रहे थे। हालांकि वारदात के बाद सूचना पर बेरला एसडीओपी विनय कुमार एवं चौकी प्रभारी उदलराम टांडेकर सहित पुलिस स्टॉफ मौके पर मौजूद रहे। जिन्होंने फोरेंसिक एक्सपर्ट का सहारा लेकर क्राइम स्पॉट को बारीकी से जांच की किन्तु देर रात तक दोनों के बीच विवाद के कारण का पता फिलहाल नही चल पाया है। 
      दरअसल मृतक आशीष बंजारे व उसकी पत्नी सुखवंतीन का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व हुआ था, जिसके छोटे बच्चे भी है, वही गुरुवार को दोपहर 3 बजे के बीच दोनों अकेले में इस खूनी संघर्ष को अंजाम दिया। जिसमें प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पति आशीष बंजारे ने पहले अपनी पत्नी सुखवंती के सिर पर धारदार उपकरण से अंधाधुंध वार किया, जिसके बाद पत्नी को मृत मानकर स्वयं को आम काटने के औजार से गर्दन काटने का प्रयास किया, जिसमें गला व धड़ में गम्भीर चोट व खून बहने के कारण आशीष की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पत्नी सुखवंतीन की सांस चल रही थी, जिसे तत्काल पुलिस की टीम द्वारा त्वरित इलाज के लिए दुर्ग रिफर किया गया है, जहाँ पर सुखवंती की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद गाँव के लोग सहम गए है। वही पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देर रात भेजा गया एवं पुलिस द्वारा अन्य पहलुओं एवं एंगल की कड़ाई से जांच की जा रही है एवं पड़ौसियों से गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है। जिसमे मृतक की मानसिक स्वास्थ्य बिगड़े हुए होने की बात सामने आ रही है। इसी आधार पर देवकर पुलिस की टीम ने बेरला अनुविभागीय पुलिस की उपस्थिति में जाँच की दिशा बढ़ा दी है। इस घटना पर बेरला एसडीओपी विनय कुमार ने बताया कि वारदात बड़ा ही दर्दनाक है, जिसमे फोरेंसिक एक्सपर्ट का सहारा लेकर क्राइम प्रकरण के कारणों के पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ