सोमवार, 26 मई 2025

पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा में लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त - एसएसपी रामकृष्ण साहू

पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा में लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त - एसएसपी रामकृष्ण साहू 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने रात्रि में थाना दाढी का किया औचक निरीक्षण 

सीसीटीएनएस कक्ष, बंदी गृह, महिला डेस्क, विवेचक कक्ष, मालखाना, थाना परिसर का लिया जायजा  

थानो में पंजीबद्ध धोखाधडी एवं आईटी एक्ट में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने दिये निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने अचानक शनिवार की रात्रि में थाना दाढी पहुंचकर संपूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कक्ष, बंदी गृह, महिला डेस्क, विवेचक कक्ष, मालखाना सहित संपूर्ण थाना परिसर की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई घोर लापरवाही मानी जाएगी। पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
एसएसपी ने कहा कि इन कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
        उन्होनें नए लागू तीन आपराधिक कानूनों नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। 
         थाना में लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और लंबित शिकायतों एवं फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और महिलाओं-बच्चों से जुड़े मामलों के शीघ्र निपटारे पर बल दिया। गणना में उपस्थित अधि./कर्मचारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों को पढकर सुनाने, डियुटी सर्टीफिकेट के साथ ही जवानों को डियुटी पर भेजने, साप्ताहिक डायरी समय पर भेजने तथा म्यूल अकाउंट धारकों और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों पर कड़ी निगरानी। अवैध गतिविधियों जैसे शराब, जुआ, सट्टा, नशा आदि पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण की पहल। रात्रि गश्त, विजिबल पुलिसिंग, और यातायात नियमों को लेकर जनजागरूकता पर जोर दिया। 
            इस दौरान उन्होंने डायजेस्ट रजिस्टर, सॉफ्टवेयर और अन्य उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने साइबर अपराध संबंधी शिकायतों की प्रक्रिया, केस ट्रैकिंग सिस्टम, अनुसंधान प्रगति और स्टाफ की स्थिति की जानकारी ली। 
       उन्होंने तकनीकी दक्षता को बढ़ाने पर बल देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साइबर अपराधों की गंभीरता को रेखांकित करते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और तकनीकी प्रशिक्षण में निरंतर सुधार करने की हिदायत दी। 
            एसएसपी ने कहा कि साइबर अपराधों की जांच में डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा और प्रभावी प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 
            इस दौरान थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोण्डे, सउनि गुहाराम वारे, प्रधान आरक्षक राजीव शर्मा, अशरफ खान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...