रविवार, 25 मई 2025

खम्हरिया थाना प्रभारी के निलंबन के पश्चात सहा. उप निरीक्षक द्वारिका देशलहरे को थाना खम्हरिया का प्रभार

खम्हरिया थाना प्रभारी के निलंबन के पश्चात सहा. उप निरीक्षक द्वारिका देशलहरे को थाना खम्हरिया का प्रभार 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने जिले के थानों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी का किया स्थानांतरण आदेश जारी 

जिले के सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित 09 अधिकारी एवं कर्मचारी का हुआ फेरबदल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले के थानों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। 
    इस आदेश के तहत कुल 09 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 01 सहायक उप निरीक्षक, 04 प्रधान आरक्षक तथा 04 आरक्षक शामिल हैं। जिसमें सहा. उप निरीक्षक द्वारिका देशलहरे चौकी कंडरका से थाना खम्हरिया, प्रधान आरक्षक विनोद पात्रे सायबर सेल बेमेतरा से थाना खम्हरिया, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू पुलिस सहायता केन्द्र से चौकी कंडरका, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी थाना खम्हरिया से चौकी देवकर, प्रधान आरक्षक अजय लहरे चौकी देवकर से थाना खम्हरिया, आरक्षक तोरन डहरिया थाना खम्हरिया से पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर, आरक्षक भूषण राजपूत पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर से थाना खम्हरिया, आरक्षक सौरभ सिंह सायबर सेल बेमेतरा से थाना खम्हरिया आरक्षक दिनेश निषाद सायबर सेल बेमेतरा से थाना खम्हरिया का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। 
        इसके अतिरिक्त थाना खम्हरिया प्रभारी के निलंबन के पश्चात सहा. उप निरीक्षक द्वारिका देशलहरे को थाना खम्हरिया का प्रभार सौंपा गया है। वे आगामी आदेश तक इस थाने के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...