एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड 

जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों से अपने अनुशासन और कौशल का किया प्रदर्शन 

परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को किया गया प्रोत्साहित 

शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट एवं अन्य संसाधनों का किया निरीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 मई 2025 शुक्रवार - रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आज पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने ली और परेड का निरीक्षण किया। इस आयोजन में जिले के सभी थाना/चौकी से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए। 
परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। एसएसपी ने पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। 
एसएसपी श्री साहू ने शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। 
               इस जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना रहा। जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया। 
      इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, अजाक/महिला सेल प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस, थाना प्रभारी साजा उप निरीक्षक राकेश साहू, पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, उप निरीक्षक बल्लू राम सोरी, सउनि दिनेश चंद शर्मा, गुहाराम वारे, मोहन साहू, भलेतिनुस पन्ना, माधव सिंह, छन्नू लाल ध्रुव, सउनि (अ) लुमेश देवांगन, महेन्द्र भुआर्या, एसएसपी रीडर विष्णु सप्रे सहित यातायात, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में शामिल हुये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ