गौ सेवकों ने सौंपा पुलिस चौकी देवरबीजा को
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ 16.05.2025 को नाकाबंदी पाइट गस्त डियुटी पर रवाना हुआ था कि कवर्धा निवासी प्रांजल तिवारी गौ सेवक के द्वारा मोबाईल से सूचना दिया कि चार चक्कर बोलेरो पीकअप वाहन क्रमाक CG 04 QE 8419 में वाहन के चालक व परिचालक द्वारा 05 नग मवेशी को भरकर कत्लखाना ले जा रहे थे, जिसे पकड कर पुलिस चौकी देवरबीजा ला रहे है की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी देवरबीजा पहुंचा, जहां पर प्रांजल तिवारी ने अपने साथियों के साथ पकड़े हुए 05 नग मवेशी भरे चार चक्का बोलेरो पीकअप वाहन क. CG 04 QE - 8419 को लाकर रखे थे, जिस संबंध में प्रांजल तिवारी ने एक लिखित आवेदन पेश किया। आरोपीगण द्वारा पीकप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को कत्लखाना ले जाने के लिए ठुसठुस कर बिना चारा पानी के क्रुरता पूर्वक कृषि योग्य भैसी व भैसा को भरकर ले जा रहे थे, आरोपी चार चक्का बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 OE-8419 चालक खेमलाल साहू व परिचालक सुरत लाल की कृत्य अपराध धारा छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4. 6 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधि. 1960 की धारा 11. छ.ग. पशु परिवहन अधि. 1978 की धारा 46.47A, 47, 48, 49, 50, 54(1)(2)(3), 55A, धारा 66/192 मो.व्ही. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने तत्काल आरोपी के विरूध्द्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि रेशम लाल भास्कर को अपराध विवेचना हेतु चौकी स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में चार चक्का बोलोरो पीकअप वाहन कमाक CG 04 QE-8419 कीमती 600000 रूपये एवं वाहन में भरे 03 नग भैसा व 02 नग भैसी कुल 05 नग कीमती 95000 रुपये जुमला कीमती 695000 रुपये को जप्त किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपीयो खेमलाल साहू पिता लाल सिंह साहू उम्र 40 साल निवासी खोलवा थाना सिघंनपुरी जंगल जिला कबीरधाम, सूरत लाल पिता लखन लाल साहू उम्र 30 साल निवासी भाटुटोला थाना सिघनपुरी जंगल जिला कबीरधाम के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, छोटुराम तेंबुलकर, गजानंद पटेल, प्रदीप ठाकुर, पुरूषोत्तम पटेल एवं अन्य स्टाफ व गौ सेवको की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
0 टिप्पणियाँ