जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का किया प्रदर्शन
शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट एवं अन्य संसाधनों का किया निरीक्षण
वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 मई 2025 शुक्रवार - रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आज पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने ली और परेड का निरीक्षण किया। इस आयोजन में जिले के सभी थाना/चौकी से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी साजा चंद्रदेव वर्मा, थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक राजेन्द्र कश्यप, चौकी खण्डसरा प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार साहू, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि जितेन्द्र कश्यप, सउनि (अ) लुमेश देवांगन, दीपक गर्जेवाल, सउनि विष्णु सप्रे, छन्नू लाल ध्रुव, जहीर खान सहित रक्षित केन्द्र, यातायात, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में शामिल हुये।
परेड का उद्देश्य - इस जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना रहा। जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया।
वाहनों, टूल कीट का निरीक्षण - एसएसपी श्री साहू ने शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
जवानों की सराहना - परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जागरूकता व सजकता - यातायात स्टाफ को सजग रहते हुए नियमों का पालन कराने और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
0 टिप्पणियाँ