जिला पुलिस ने ली टू व्हीलर विक्रेताओं/प्रतिनिधियों की ली गई बैठक

जिला पुलिस ने ली टू व्हीलर विक्रेताओं/प्रतिनिधियों की ली गई बैठक 

बेमेतरा में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त 

गुणवत्तायुक्त हेलमेट वाहन बिक्री के समय देना अनिवार्य 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा द्वारा पुलिस कार्यालय बेमेतरा में दुपहिया वाहन विक्रेताओं व उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य - सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करना था। डीएसपी श्री झा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राहक को दुपहिया वाहन की बिक्री के समय गुणवत्तायुक्त हेलमेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

हेलमेट का शत-प्रतिशत उपयोग - डीएसपी श्री झा ने बताया कि वरिष्ठ कार्यालयों की मंशा है कि हेलमेट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए और इसकी शुरुआत वाहन की खरीद प्रक्रिया से ही की जाए। बैठक में उपस्थित सभी टू व्हीलर शोरूम संचालकों व उनके प्रतिनिधियों ने दिए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की सहमति जताई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ