प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 मई 2025 - सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत तीसरा चरण समाधान शिविर कल 13 मई सोमवार को बेमेतरा जनपद पंचायत एवं विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के ग्राम खण्डसरा के हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं जनपद पंचायत साजा में ग्राम पदुमसरा मिडिल स्कूल भवन में आयोजित होंगे। क्लस्टर खण्डसरा सहित 13 ग्राम पंचायत मुरकी, कुरदा, बटार, भवरदा, हेमाबंद, रामपुर, सेमरिया, मरतरा, करचुवा,, बंशापुर, मोहतरा ख, लावातरा को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पदुमसरा में 10 ग्राम पंचायत कंदई, घिवरी, पदमी, पदुमसरा, हरदास, किरकी, रौद्रा, सेमरिया, खैरझिटीकला, तेन्दुवा शामिल है।
समाधान शिविरों में अधिकारी समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी देंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
0 टिप्पणियाँ