मंगलवार, 27 मई 2025

सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा - उप मुख्यमंत्री अरुण साव

सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा - उप मुख्यमंत्री अरुण साव 

उप मुख्यमंत्री ने जेवरी समाधान शिविर जेवरी में की शिरकत 

गौरव पथ, सीसी सड़क और मुक्तिधाम निर्माण के लिए 70 लाख की घोषणाएं 

बच्चों का कराया अन्नप्राशन संस्कार, दिव्यांग को सौपी ट्राइसिकल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 मई 2025 - उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव आज बेमेतरा के ग्राम जेवरी में सुशासन तिहार-2025 के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह समाधान शिविर क्लस्टर जेवरी सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। 
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्या का निराकरण उनके घर उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांव, गरीब किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 
हमारी सरकार में विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बेहतरी और तरक्की के लिए विष्णुदेव साय सरकार में काम जारी है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को विष्णुदेव सरकार पूरा कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत 18 महीने में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए। अभी सर्वेक्षण जारी है। हर ग़रीब को पक्का आवास मिलेगा यह श्री मोदी की गारंटी को हमारी सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
             उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग रामकृष्ण मार्कण्डेय को ट्राइसिकल सौपी। हितग्राहियों को राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदना’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र, किसानों को स्प्रे मशीन भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया, गर्वभती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पोष्टिक किट का वितरण किया। 

गौरव पथ, सीसी सड़क और मुक्तिधाम निर्माण के लिए 70 लाख की घोषणाएं - समाधान शिविर जेवरी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। ग्राम पंचायत जेवरी और बैजलपुर में गौरव पथ के लिए 10-10 लाख रुपये, जेवरी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख रुपये तथा तीन ग्राम पंचायतों फरी, खिलोरा और अमोरा में सीसी सड़क निर्माण हेतु कुल 8 लाख रुपये की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त फरी (तेलाईकुड़ा) में 6 लाख, डुंडा में 2 लाख एवं निनवा, रजकुड़ी (भीमपुरी), कंतेली और फरी ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 12 लाख रुपये की घोषणा की गई। 
              शुरुआत में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि बीते 8 से 11 अप्रैल 2025 के बीच जिलेभर में समाधान पेटियों एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.40 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1.37 लाख आवेदन समस्याओं और मांगों से संबंधित थे। लगभग 3000 आवेदन शिकायतों से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि अब तक 97 फीसदी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा चुका है, शेष प्रक्रियाधीन हैं। 
           क्लस्टर जेवरी के 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन समाधान प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए शिविर में उपस्थित हुए। सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर आवेदन निराकरण और योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस क्लस्टर में 2912 विभिन्न समस्याओं, मांग व शिकायत संबंधी आए। जिनका गुणवत्तापूर्ण निराकार किया गया। 
       समाधान शिविर में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड जितेंद्र साहू, पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश चंदेल, अध्यक्ष जनपद बेमेतरा श्रीमती हेमा दिवाकर, अजय साहू, राजेंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, पंच-सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। शिविर को विधायक दीपेश साहू ने संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धी गिनाई। शिविर आयोजन हेतु जिला प्रशासन को बधाई दी। मंच संचालन श्रीमती सुषमा शर्मा ने किया। 

बार-बार एक ही विषय से संबंधित शिकायतें आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है, अतः अधिकारी गंभीरता से कार्य करें - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई

लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - कलेक्टर बेमेतरा  निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार, अनाधिकृत अनुपस्थ...