प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 अप्रैल 2025 - आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई 2025 को आयोजित किया जाना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति में जिलें के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रणीश चौबे एवं अन्य अधिवक्तागण साथीयों के साथ बैठक ली गई। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में ना किसी की हार, ना किसी की जीत होती है। उक्त बैठक में प्रधान न्यायाधीश द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट, एमएसीटी व आर्बिट्रेशन प्रकरणों में पैरवी करने वाले अधिवक्तागणों को सौहाद्रपूर्ण तरीके से पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामा कर प्रकरण का निराकरण करने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अधिवक्ताओं से सतत् रूप से प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर अधिक से अधिक राजीनामा प्रकरणों का निराकरण करने में सहयोग करने को कहा गया। नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय बेमेतरा के साथ-साथ तालुका न्यायालय साजा में भी आयोजित की जायेगी।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...