प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला नगर पंचायत साजा में बच्चों को प्रेरित कर वर्ष 2025 के विश्व पुस्तक दिवस की मुख्य थीम 'रीड योर वे' अर्थात् 'अपने तरीके से पढ़ें' पर चर्चा की गई। लोक संस्कृति कर्मी व नवाचारी शिक्षक रामकुमार वर्मा ने शाला के प्रधान पाठक टीडी वैष्णव सहित शिक्षक बद्रीनाथ वर्मा, दुर्गावती साहू, कविता साहू, मुकेश कुमार चेलक व बालिकाएं वैष्णवी राजपूत, मोनिका गौड़, शिक्षक श्रावण, साक्षी राजपूत, जानवी राजपूत आदि को शाला में उपलब्ध बाल पुस्तकालय की पुस्तक पढ़ने की प्रेरणा देते हुए यह स्पष्ट किया कि शिक्षकों और बच्चों को शाला व आसपास में उपलब्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पुरातात्विक, भौगोलिक और लोक संस्कृति से संबंधित पुस्तकों का संग्रह अपने निजी संग्रहालय और स्कूलों में रखने की आवश्यकता है। बच्चों व शिक्षकों से संवाद करते हुए पढ़ने के आनंद को वैश्वीकरण की दुनिया में स्थापित करने की जरुरत स्पष्ट की। इस मौके पर बच्चों को प्रेरणा दी गई कि वे अपने आसपास के अन्य सहपाठियों को निरंतर पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित करें। वहीं विशेष पुस्तकों, पुरानी पुस्तकों को अपने निजी संग्रहालय में स्थान देकर एक समृद्ध संग्रहालय अपने-अपने घरों में विकसित करने की अपील की गई। ताकि पढ़ने के आनंद को प्राथमिकता दी जा सके विश्व पुस्तक की दिवस की शुरुआत यूनेस्को द्वारा विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स जैसे विश्व प्रसिद्ध लेखकों की याद में शुरु की गई थी। इसके अनुरुप आज हर घर में अपना पुस्तकालय व विश्व प्रसिद्ध सहित भारत के प्रसिद्ध लेखकों की कृतियों से बच्चों और भावी पीढ़ी को परिचित कराने की आवश्यकता है। ताकि पढ़ने, लिखने और पढकर आनंद प्राप्त करने की देशी परम्परा को विकसित किया जा सके।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...