चोरी गये ईट से भरी पीकप वाहन पकडा गया आरोपी सहित

चोरी गये ईट से भरी पीकप वाहन पकडा गया आरोपी सहित 

मामला पुलिस चौकी कंडरका की 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रार्थी लीलाधर निषाद पिता बद्रीराम निषाद उम्र 24 साल साकिन कंडरका पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा ने 15.04.2025 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि 14.04.2025 को करीबन रात्रि 10 बजे वाहन बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक CG 04 PA 2820 को अपने घर के सामने खुला स्थान पर खड़ा कर रात्रि में अपने घर में जाकर सो गया, 15.04.2025 के सुबह 04 बजे उठकर काम में जाने के लिए उक्त वाहन को देखा तो वाहन वहां पर नही था। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 14.04.2025 के रात्रि 10 बजे से 15.04.2025 के सुबह 04 बजे के मध्य दरम्यिानी रात्रि को खुले स्थान से वाहन बोलेरो पीकप सफेद रंग का वाहन कमांक CG 04 PA 2820 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 800000 रूपये को चोरी कर ले गया है की वाहन मालिक डिगेश कुमार सोनवानी निवासी मोहदी थाना खल्लरी जिला महासमुद के आने उपरांत प्रार्थी की रिपार्ट पर अपराध सदर धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। 
       उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू को अपराध विवेचना हेतु चौकी कंडरका स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। 
     प्रकरण में विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान आरोपी गोपी मंडावी पिता अनुप मंडावी उम्र 26 साल निवासी भटगांव थाना परपोडी जिला बेमेतरा को पकडा गया। जिनके कब्जे से चोरी गये वाहन बोलेरो पीकप सफेद रंग का वाहन कमांक CG 04 PA 2820 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 800000 रूपये को ईट लोड सहित जप्त कर बरामद किया गया। आरोपी गोपी मंडावी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि तुलाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, आरक्षक डागेश्वर वर्मा, योगेश साहू, दिनेश साहू एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।