गाड़ामोर में महान डॉ बीआर के 134 वाॅ जयंती व कवि सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाड़ामोर में महान डॉ बीआर के 134 वाॅ जयंती व कवि सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतराजिलें के गाड़ामोर तहसील नवागढ़ में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर का 134 वाॅ जयंती 14/04/25 को मनाया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया था, जिसे देखने आसपास ग्राम्य अंचल के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हजारों लागों की गरिमामयी उपस्थिति में यह ऐतिहासिक व स्मरणीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता व वरिष्ठ साहित्यकार मणीशंकर दिवाकर गदगद थे। वही अध्यक्षता युवा सरपंच महाजन मनहरे गाड़ामोर, विशिष्ट अतिथि चेतन दास बंजारे (सामाजिक कार्यकर्ता, बाबू डीईओ आफिस बेमेतरा), भुवन प्रसाद भारती जनपद सदस्य, ताब बच्चन उपसरपंच गाड़ामोर रहे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ हुआ, अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, गुलदस्ता बैच, नीले रंग का गमछा, सहित श्रीफल प्रदान किया गया। 
कार्यक्रम की शुरूवात संविधान की प्रस्तावना के उद्देशिका का वाचन व सभी अतिथियों व दर्शक दीर्घा में उपस्थित सदस्यों द्वारा गया।आमंत्रित कविगणो में रमेश कुमार रसिय्यार गीतकार कवि नवागढ़ समाजिक कार्यकर्ता, डॉ सरजू प्रसाद दिवाकर गीतकार कवि चंदनू, जवाहर बघेल गीतकार कवि कोरबा, अशोक कुमार बंजारे व्याख्याता सामाजिक कार्यकर्ता कवि गीतकार बलौदाबाजार, रामकुमार बंजारे दीपक व्याख्याता कवि गीतकार भदराली, हिरऊ दास जांगड़े बेगाना कवि बहेरा बेमेतरा छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज युवा अध्यक्ष बेमेतरा, अश्वनी कुमार पात्रे संगम संचालक लोक कला मंच दिवानी के सिंगार गीतकार कवि खैरी बेमेतरा, अमरदास बंजारे सामाजिक कार्यकर्ता रहे। इसी क्रम में कक्षा 3 की छात्रा तेजस्वी दिवाकर द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर जागृति गीत पर प्रस्तुति दी गई जिसे लोगो ने खूब सराहा। साथ ही बाल कवि अमरजीत दिवाकर, तन्मय दिवाकर दोनो ने शानदार ओजमयी प्रेरणादायी कविता पेश किये, तेजस्वी दिवाकर सभी बालक कवियों ने खूब तालिया बटोरी व सभी अतिथिगण, कविगण के द्वारा मनमोहक गीत कविता प्रस्तुत किये जो सराहनीय रहा। कार्यक्रम संयोजक चिरंजीव दिव्य, महेंद्र कुमार बंजारे, चंद्रभान बघेल,भाई प्रदीप भारती, ईश्वर डाहिरे, जितेंद्र दिवाकर, राजा पात्रे, गौतम, रिंकू, अनिल, साहिल, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भी कार्यक्रम समापन तक उपस्थित रहे। महाजन मनहरे सरपंच गाड़ामोर, धनलाल गर्ग, दिलीप बघेल, मानदास टंडन, चंद्रप्रकाश दिव्य, कोमल कुर्रे, अंजोरदास, भागवत मनहर , नरेश चतुर्वेदी, रामकुमार चतुर्वेदी, चरणदास, महिला स्व.सहायता समूह प्रियंका बंजारे, मनीषा मनहर, तामेश्वरी दिव्य, नंदनी ठाकुर, मधुबाला, सरिता और अनेक साथीगण अपना विशेष सहयोग प्रदान किए। कार्यक्रम आयोजक समस्त युवा परिवर्तन समिति गाड़ामोर जिला बेमेतरा (छ.ग.) के तत्वाधान में जो प्रतिभागियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजक टीम द्वारा आगामी वर्ष कार्यक्रम को इससे बेहतर करवाने का संकल्प लिया गया सभी ग्रामवासियों व दूसरे गाँव से आये लोगों ने कार्यक्रम की खूब सराहना किये। सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक रंजीत दिव्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उक्त जानकारी अधि. मणीशंकर दिवाकर गदगद‌ ने दी।