रघुवीर सिंह ने किया संबलपुर चौकी के नये प्रभारी का पदभार ग्रहण

रघुवीर सिंह ने किया संबलपुर चौकी के नये प्रभारी का पदभार ग्रहण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा जिले के अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज 15 अप्रैल को संबलपुर के नये चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह ने पदभार ग्रहण किया। 
संबलपुर के नये चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया की मेरी पहली प्राथमिकता अपराधिक त्तवों पर कड़ी कार्यवाही करना और अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अवैध कार्यो और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बक्सा नही जाएगा। चौकी क्षेत्र में पूर्ण रूप से कानून व्यवस्था कायम रखनें और अपराधियों और असमाजिक त्तवों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही।