बनते ही उखड़ने लगी सड़क, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

बनते ही उखड़ने लगी सड़क, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

मामला सलधा-सिंघौरी-मनियारी-परपोड़ा सड़क निर्माण का 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - लोक निर्माण विभाग साजा के एक बड़ा मामला सामने आ रहे है। सड़क निर्माण में लापरवाही व गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते व घटिया मटेरियल की उपयोग से सड़क से जगह-जगह डामरीकरण उखड़ने लगे है। उक्त मामला हैं लोक निर्माण विभाग साजा अंतर्गत बेरला ब्लॉक के ग्राम सलधा-सिंघौरी-मनियारी-परपोड़ा सड़क निर्माण कार्य का। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिनके कार्य अब भी प्रगति पर है। वही अभी हाल में ही सड़क में डामरीकरण किया गया। 
लेकिन सवाल उन कारणों से उठ रहे है कि निर्माण को अभी साल भर नहीं हुए और सड़क की डामरीकरण जगह-जगह उखड़ने लगे तो कहीं पर पिघलने लगे है। प्रत्यक्षदर्शियों व अंचलवासियों का कहना है सड़क में घटिया मटेरियाल व बिना जांच एवं बिना इंजीनियर के चलते निर्माण कार्य किया जाना सडक की असलियत और परिणाम सामने आ रहे है। साथ ही सड़क किनारे साइड सोल्डर में मुरम तक नहीं डाले गए। जिनके कारण साइड सोल्डर क्षतिग्रस्त हो रहे है, जो राहगीरों के लिए खतरा बन गए है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही सड़क निर्माण कार्य किया गया वहां से मुरम मिट्टी बारिश के पानी से बह गए। जिससे कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। पुल व मोड़ जगहों पर भी मिट्टी बह गए है, जो खतरों से कोई कम नहीं है। दिन की बात तो ठीक हैं मगर रात्रिकालीन इस सड़क मार्ग से गुजरने से अचानक गड्ढे में धंसने की बड़ी संभावना है। जिसको नजरंदाज करना बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे सकते है। इसके बावजूद आज तक सम्बंधित अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। उनके द्वारा ना तो निरीक्षण किया जा रहा हैं ना ही जांच। जिसका खामियाजा आम जनता व ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा हैं। इससे ग्रामीणों में कई प्रकार से सवाल उत्पन्न हो रहे है। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों पर ठेकेदार को सीधा संरक्षण देने की बात कहीं जा रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ