सभी को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने दिये निर्देश
आम जनता का फोन आने पर पुलिस कंट्रोल रूम वाले संयमित रूप से उनकी बातों को सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने दिए आवश्यक निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला विशेष शाखा (DSB) के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया एवं बैठक ली गई। जिसमें कंट्रोल रूम में प्राप्त सभी सुचनाओं को तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराना और उस सुचना पर क्या कार्यवाही की गई है दोनो बातो को अपने लॉक बुक में दर्ज करने के संबंध दिशा निर्देश दिए। पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला विशेष शाखा को आपस में समन्वय स्थापित कर टीम भावना से कार्य करने करने और सभी को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने तथा वीआईपी, वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध ना में जारी दिशा-निर्देशो का पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
आम जनता के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आने पर उनसे संयमित रूप से उनकी बातो को सुनने और उनकी समस्या/शिकायतों को संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल अवगत कराने तथा आम जनता द्वारा अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के संबंध में सुचना प्राप्त होने पर एक रजिस्टर तैयार कर दर्ज करने और संबंधित अधिकारी को को संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल अवगत कराने और की गई कार्यवाही की जानकारी भी प्रप्त कर रजिस्टर में दर्ज करनें के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपील - आम जनता से बेमेतरा पुलिस की अपील है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के संबंध में सुचना/जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को कंट्रोल रूम बेमेतरा के मोबाइल नं. 9479192013 में सूचित करें। सुचना/जानकारी बताने वालों का नाम रखा जायेगा गोपनी।
अवैध कार्यों पर कार्यवाही - अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। अब अवैध कार्यो में लिप्त अपराधियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास के दौरान होटल, ढाबा की चेकिंग करने व इस दौरान यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे कि मार्ग में कोई अनावश्यक वाहन खडी ना रहें, जिससे यातायात बाधित हों। इसलिए जिस मार्ग से वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास हो उस मार्ग को पहले से ही यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास के दौरान जिले में आने वाले एवं जिले के मंत्री, विधायको की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने व कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने आवश्यक निर्देश दिए।
साथ ही थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करने कहा कि थाना क्षेत्रों में वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास के दौरान जिले में आने वाले एवं जिले के मंत्री, विधायको की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वीआईपी, वीवीआईपी कार्यक्रम की पूर्णरूप से जानकारी लेकर समुचित सुरक्षा व्यवस्था लगाने एवं कार्यक्रम के दौरान सुक्ष्मता से पैनी नजर रखकर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने व इसके अलावा भी कानून एवं सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, कंट्रोल रूम/जिला विशेष शाखा प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि आनंदीराम सिन्हा, डीएसबी प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह क्षत्री सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।