सोमवार, 21 अप्रैल 2025

हमारी संस्कृति ही हैं हमारी पहचान - कल्पना योगेश तिवारी

हमारी संस्कृति ही हैं हमारी पहचान - कल्पना योगेश तिवारी 

भव्य बोरियारंग महोत्सव एवं मड़ई मेला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी का हुआ सम्मान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिले के ग्राम बोरिया में आयोजित दो दिवसीय बोरियारंग महोत्सव एवं मड़ई मेला में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस भव्य आयोजन में बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। वहीं आयोजन समिति के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी का समाजसेवी के रुप में सम्मान किया। आयोजन समिति के लोगों कहने पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने आयोजन में उपस्थित होकर ना ही कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि अपनी उपस्थिति से ग्रामीणों और आयोजकों में नई ऊर्जा का संचार किया। इसके लिये आयोजन समिति के संयोजक पद्मश्री राघेशयाम बारले ने आभार प्रकट किया। इस भव्य आयोजन में श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें सम्मानित करने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। 
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की लोक परंपराएं जीवित रहती हैं और अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनती हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि बोरियारंग जैसे महोत्सव सामाजिक एकता, सांस्कृतिक धरोहर और लोककला को बढ़ावा देने का श्रेष्ठ उदाहरण हैं। 

जिला पंचायत करेगा सहयोग - जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तिवारी ने यह भी आश्वस्त किया कि जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और ग्रामीणों से अपनी परंपराओं को जीवित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक भागीदारी होने पर उन्होंने खुशी भी जताया। 

लोक कलाकार व टीम की प्रस्तुति - इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन से तीन बार सम्मान प्राप्त गुरु घासीदास कला प्रदर्शन करने वाली टीम ने अद्भुत प्रस्तुति दी। साथ ही विभिन्न लोक कलाकारों व सांस्कृतिक समूहों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। यहां कई प्रख्यात स्थानीय कलाकार एवं विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए।

आयोजन में इनकी रहीं उपस्थिति - रंग महोत्सव व मड़ई मेला कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट व्यक्तियों में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, विशेष अतिथि श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष बेमेतरा, योगेश तिवारी, पद्मश्री आरएस बारले, बिरेन्द्र टंडन सरपंच, चेतन बघेल उपसरपंच, संतोष साहू सरपंच बहेरा, डा. चुरामन साहू, राजू साहू, राजू नेताम, रामसोहामिल टंडन, द्वारिका पाल, हरिपाल, कैलाश टंडन, भागा प्रसाद टंडन, झाड़ू धीवर, सदाराम टंडन, सुखधीर टंडन, सुखेलाल कोसरिया, दाऊलाल देशलहरे सहित अनेक ग्रामीणजन व समाज के सम्मानित नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

विशेष आकर्षण और सम्मान - बोरियारंग महोत्सव कार्यक्रम के इस आयोजन में विशेष आकर्षण के रूप में डॉक्टर वाई एपल नायडू की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने देश के राष्ट्रपति से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का भी उपचार किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों से आये कलाकारों और समाजसेवी का सम्मान किया गया। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...