प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत भक्त माता कर्मा जयंती समारोह के अवसर पर लोकप्रिय विधायक दीपेश साहु के साथ बारगांव और सरदा मे भक्त कर्मा माता के जंयंती के कार्यक्रम में शामिल हुये। उसके पश्चात भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने ग्राम, बहेरा राखी जोबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन ने कार्यक्रमों को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा दी।
ग्राम बहेरा में आयोजित भव्य कलश यात्रा एवं जयंती उत्सव में भाग लेते हुए योगेश तिवारी ने कहा भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, समर्पण और नारी शक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें समाज में समानता, सहयोग और त्याग की प्रेरणा देते हैं।
ग्राम बारगांव में आयोजित जयंती समारोह में भी योगेश तिवारी ने भाग लिया और भक्त माता कर्मा के जीवन-दर्शन को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
वहीं ग्राम ग्राम राखी जोबा, सरदा एवं बारगांव में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव में साहू समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत भव्य और सार्थक रहा। भक्ति भाव और सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न कार्यक्रमों में योगेश तिवारी ने अपने विचार रखे और सभी को कर्मा माता के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।
इन गांवों में आयोजित इन कार्यक्रमों में भक्ति संगीत, सांस्कृतिक झांकियां, कलश यात्रा जैसे विविध आयोजनों ने जनमानस को भक्ति और एकता के रंग में रंग दिया। सभी ग्रामों में महिला सहभागिता, युवाओं का उत्साह और ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग कार्यक्रम की खास विशेषता रही।
इन गांवों में आयोजित अलग अलग कार्यक्रमों में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, सरपंच शशिकला मिश्रा, सूर्यकांत साहू तहसील साहू संघ अध्यक्ष, मंजू साहू क्षेत्रीय महिला उपाध्यक्ष, सरस्वती साहू तहसील महिला उपाध्यक्ष, रविशंकर साहू इकाई अध्यक्ष, ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष, देवेंद्र साहू सचिव, किशुन साहू कोषाध्यक्ष, संतोष साहू इकाई अध्यक्ष, रामसिंग गायकवाड़ सभापति, जनपद पंचायत बेरला, सुनीता साहू सरपंच, गंगा बाई गेंडरे उपसरपंच, राजू साहू, बद्री प्रसाद तिवारी, बीरेंद्र टंडन सरपंच बोरिया, जोहन साहू, देवचरण पाल, दीनबंधु साहू, आनंद साहू, जेठू साहू, तखत साहू, यशवंत साहू, एचएम माण्डले, दिनेश साहू अधिवक्ता, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, बिहारी लाल साहू पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, भीष्म साहू सरपंच, नंदू साहू ग्रामीण अध्यक्ष, मिलाप साहू, कन्हैया साहू, टेकराम साहू, राकेश पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता, गन्नु साहू, चन्नु साहू, संतोष साहू, मनोज साहू, अर्जुन भारती उपसरपंच, उमेंद्र सोरी सरपंच बुडेरा, भूपेंद्र साहू उपसरपंच, छोटू साहू, नीलाम्बर साहू, तिहारू साहू, गोवर्धन साहू, उत्तमदास मानिकपुरी, अंकल्हा पाडें, राजू मानिकपुरी, फेरहराम साहू, योगेश साहू, सुवसिंह साहू, सोनू साहू, रामप्रसाद साहू, मनीष साहू तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।