सुशासन तिहार -2025, कलेक्टर ने ली जिला अधिकारियों की बैठक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 अप्रैल 2025 - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार -2025 में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों पर निराकरण की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी सहित जिले के सभी एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित थे।
विभागवार आवेदनों और निराकरण की जानकारी - कलेक्टर ने बारी-बारी से जिला अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों और निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें। किसी दूसरे विभाग के आवेदन किसी अन्य विभाग को आगये हो तो तत्काल संबंधित विभाग को भेज दें। इसमें किसी प्रकार की ऑनलाइन दिक्कत हो तो जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) से संपर्क कर लें।
निराकरण व समाधान शिविर पर फोकस - कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी आवेदनों के निराकरण पर फोकस करें। आगामी माह 5 मई से 31 मई 2025 तक होने वाले समाधान शिविर भी अच्छे ढंग सम्पन्न करें। इन शिविरों में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों की संबंधित लोगों को किए गए निराकरण की जानकारी भी दी जायेगी। इसके अलावा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, इसके लिए समय रहते तैयारी कर ली जाए।