प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद कुमार नेताम एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी नितिन कुमार खंडूजा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने 10.04.2025 को अस्थायी नाका लगाकर साकिन कंतेली बेमेतरा रोड पर कार्यवाही की। इस दौरान आरोपी कमलेश यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नेवरा वार्ड क्रमांक 17 रायपुर, वर्तमान पता कंतेली बेमेतरा रोड के कब्जे से एक होंडा स्कूटी (CG 04 LT 2941) से 96 नग पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिन पर नकली होलोग्राम लगे हुए थे। बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 39600 आँका गया है। उक्त कार्यवाही में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क), 34(1)(क), 36 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गैर जमानती प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विधिवत विवेचना जारी है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक वीणा भंडारी, आबकारी आरक्षक संतोष, महेन्द्र नाग तथा वाहन चालक पूर्णानंद सोम का सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी विभाग की अपील - अवैध मदिरा विक्रय एवं संग्रहण की सूचना देने हेतु नागरिक आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बेमेतरा के कार्यालय के दूरभाष नंबर 7803036415 पर संपर्क कर सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।