बुधवार, 23 अप्रैल 2025

ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टियाँ 25 अप्रैल से 15 जून तक

ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टियाँ 25 अप्रैल से 15 जून तक 

भीषण गर्मी के चलते ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में संशोधन  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 अप्रैल 2025 - प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य शासन ने स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है।
  पूर्व में विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 20 सितंबर 2024 द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में 1 मई से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन अब संशोधित आदेशानुसार यह अवकाश 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी प्रकार की शालाओं पर लागू होगा। हालांकि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा और विभागीय पूर्व आदेश की अन्य शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...