शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025

13 जुआडियों से 144220 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त

13 जुआडियों से 144220 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त 

थाना साजा एवं सायबर सेल की संयुक्त बडी कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता बेमेतरा/साजा 18 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 17 अप्रैल 2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि थाना साजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनपुरी भरदा के बीच खार में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना साजा एवं सायबर सेल पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, इस दौरान मौके पर जुआडी पकडे गये। जिसमें 01 प्रकरण दर्ज कर 13 जुआडियों छबिसिंह चौहान पिता माधव सिंह चौहान उम्र 34 साल साकिन केहका थाना साजा, रामशरण पटेल पिता शांतिलाल पटेल उम्र 55 साल साकिन मासुलगोंदी थाना परपोडी, राकेश जैन पिता लक्ष्मीचंद जैन उम्र 50 साल साकिन देवकर, डेरहा पटेल पिता गयाराम पटेल उम्र 42 साल साकिन बीडोरा थाना लोहारा जिला कबीरधाम, उबारनदास पिता धनराज सतनामी उम्र 42 साल साकिन धमधा जिला दुर्ग, प्रेमुलाल यादव पिता नम्मू यादव उम्र 25 साल साकिन देवकर थाना साजा, संतोष वर्मा पिता पुनउ वर्मा उम्र 48 साल साकिन तुमडीपार थाना परपोडी, हेमाकुमार चिंतुराम सतनामी उम्र 27 साल साकिन अगार थाना धमधा जिला दुर्ग, राजकुमार साहू पिता बिजेराम साहू उम्र 48 साल साकिन कुकुरमुडा थाना छुईखदान, सफिक खान पिता सफिल खान उम्र 27 साल साकिन परपोडी थाना परपोडी, हरिशंकर मनहर पिता तुलसी राम उम्र 34 साल साकिन जामगांव चौकी देवकर, खेमु सोरी पिता सदाराम सोरी उम्र 31 साल साकिन देउरगांव थाना साजा जिला बेमेतरा, बिरेन्द्र शर्मा पिता शिवकुमार शर्मा उम्र 41 साल साकिन घासीदास नगर वार्ड नं. 23 भिलाई जिला दुर्ग के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 144220 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साजा उप निरीक्षक राकेश साहू, सउनि बनवाली सोनकर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक सौरभ सिंह, संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, मोती जायसवाल, पिलाराम साहू, विनोद सिंह, मुकेश माहिरे, दिनेश निषाद, संतोष धीवर,अमित सिंह, पीयुष सिंह एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण भुमिका रही। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...