जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने किया ग्राम पंचायतों का दौरा कर किया हितग्राहियों के घरों का भौतिक निरीक्षण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी के नेतृत्व में जिलेभर में सघन सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जो भी ग्राम पंचायत 100 प्रतिशत सर्वे का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करेगी, उसे जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आज के हितग्राही सर्वे कार्य व भौतिक निरीक्षण दौरे में बेरला जनपद सीईओ शिशिर शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से जनपद सदस्य निहाल परगनिहा, राजेश पाल हरदी, बोरसी सरपंच हेमंत झल्ला वर्मा, पूर्व सरपंच अशोक पांडेय, देवेंद्र साहू, खिलू साहू, राजू वर्मा टेलर, बीरेंद्र साहू, खिलेश्वर वर्मा, मंत्री पाल, सरपंच भालेसर प्रेमलाल साहू, मनोहर राकेश, संतोष वर्मा, मंजू परगनिहा सहायिका, हीरा साहू, कुश निषाद, अनुज राम साहू, मुकेश वर्मा, गजेंद्र निषाद शामिल थे।
80 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण - जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने आज बोरसी, भालेसर, हरदी और पिरदा ग्राम पंचायतों का दौरा किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के घरों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन ग्रामों में अब तक लगभग 80 प्रतिशत हितग्राहियों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। कुछ आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि कुछ आवासों की किश्तें तकनीकी कारणों से अटकी हुई हैं।
योजना का लाभ जरूरतमंद तक - जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट संदेश है कि कोई भी पात्र गरीब परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। इस योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचना चाहिए।"
लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष सघन सर्वे अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्माणाधीन आवासों की पूजा-अर्चना - आज के इस हितग्राहियों के घरों का भौतिक निरीक्षण के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने निर्माणाधीन आवासों की पूजा-अर्चना में भी शामिल हुईं, जिनमें ग्राम पिरदा की प्रभा बाई धीवर और गणेशिया धीवर, ग्राम भालेसर की लगनी निषाद और ग्राम हरदी के मनहरण पाटिल के मकान शामिल हैं।
अध्यक्ष की अपील - जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने अंत में यह अपील की कि सभी सरपंच, उपसरपंच और सचिव निर्धारित समयसीमा में 100 प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा कराएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित न रहे और सभी को एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके।