बुधवार, 30 अप्रैल 2025

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रशासन सतर्क

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रशासन सतर्क 

मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार करने प्रयास तेज
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 अप्रैल 2025 - अक्षय तृतीया बुधवार 30 अप्रैल के अवसर पर बाल विवाह की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के संकल्प अनुसार “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान की अवधारणा को साकार करने हेतु समस्त जिलों के प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रशासन सतर्क, मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार करने प्रयास तेज कर दिए है। 
      अक्षय तृतीया पर गाँव में बाल विवाह के मामलें सामने आते है। यह एक गम्भीर सामाजिक बुराई है समाज में इस कुप्रथा का स्वरूप बहुत ही भयावह है। सामान्य रूप से प्रचलित वैवाहिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर अन्य वैवाहिक कार्यक्रम भी शुरु हो जाएंगे, किसी भी स्थिति में बाल विवाह न हो, यह प्रशासन के द्वारा सामुदायिक सहयोग से ही संभव है जिसके लिए कई तैयारियां की गई है। 
     कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला अधिकारियों पत्र लिख कर कहा है कि ‘अक्षय तृतीया’ (30अप्रैल) के अवसर पर बाल विवाह को रोकने के लिए जागरुकता फैलाई जाए। अभियान के तहत पंचायत, आंगनबाड़ी, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाए। बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को अधिकार सौंपे गए हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं परामर्श शिविरों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है।
         अक्षय तृतीया जैसे पर्वों पर बाल विवाह की परंपरा को समाप्त करने हेतु समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। प्रशासन से अपेक्षा की गई है कि ऐसे आयोजनों पर विशेष निगरानी रखी जाए एवं किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
             महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनुरोध किया गया है कि रोके गए बाल विवाहों की जानकारी एकत्र कर तत्काल विभाग को अवगत कराया जाए, जिससे अभियान की प्रभावशीलता आंकी जा सके एवं भविष्य की रणनीति तय की जा सके। 

जिला चिकित्सालय में अल्ट्रा सोनोग्राफी सेवाएं 3 मई शनिवार तक स्थगित

जिला चिकित्सालय में अल्ट्रा सोनोग्राफी सेवाएं 3 मई शनिवार तक स्थगित 

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 अप्रैल 2025 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन” (PGDFM) कोर्स के तहत CMC वेल्लोर द्वारा 28 अप्रैल से 3 मई 2025 तक राजनांदगांव जिला अस्पताल में एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में बेमेतरा से नामांकित चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुद्धेश्वर सिंह वर्मा भी भाग ले रहे हैं।
        उक्त प्रशिक्षण में डॉ. वर्मा की सहभागिता के चलते बेमेतरा जिला चिकित्सालय में अल्ट्रा सोनोग्राफी सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी। प्रशासन द्वारा यह सूचना हितग्राहियों तक पहले ही पहुंचाई जा रही है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।
           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और यह भी सुनिश्चित किया है कि 3 मई के पश्चात सेवाएं पुनः नियमित रूप से प्रारंभ कर दी जाएंगी। 

अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं

अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं 

आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्राप्त हुए
प्रमोद गुप्ता बेमेतरा 29 अप्रैल 2025 - कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार आज मंगलवार को अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी द्वारा कलेक्टर कार्यालय दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण किया गया। इस जनदर्शन में 25 आवेदन प्राप्त हुए। प्रमुख रूप से भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाना, आधार या राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं, जल, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे आवेदन प्राप्त हुए।
अपर कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ गंभीर मामलों को टीएल पंजी पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निपटाने के आदेश दिए। तहसील नवागढ़ के ग्राम कुंरा निवासी संगीता घृतलहरे ने अपने पिता की सड़क दुर्घटना ने मृत्यु होने के कारण आर्थिक सहायता के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेरला के ग्राम मनियारी के समस्त ग्रामवासी ने वार्ड क्र. 10 शीतला मंदिर पर तलाब सौंदर्यकरण नहीं करवाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम दर्री निवासी मोतिम बाई ने मुआवजा राशि दिलाने के संबंध मे आवेदन दिया, इसी प्रकार तहसील साजा के ग्राम धौराभाठा निवासी हेमंत बंजारे ने बिल्डिग निर्माण में घटीया और अधुरे कार्य के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा अन्य आवेदनों में निराश्रित पेंशन, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन आदि से संबंधित मांगें भी शामिल रहीं। जनदर्शन में दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। 

मंगलवार, 29 अप्रैल 2025

ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों से मिलता हैं मंच - योगेश तिवारी

ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों से मिलता हैं मंच - योगेश तिवारी 

परपोड़ा में स्टार क्लब प्रो कबड्डी टूर्नामेंट के समापन समारोह में योगेश तिवारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेरला ब्लाक के ग्राम परपोड़ा में आयोजित स्टार क्लब प्रो कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिन्दू सनातन संगठन एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। योगेश तिवारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। योगेश तिवारी की मौजूदगी ने न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि खिलाड़ियों में भी नया जोश और उत्साह भर दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को इस प्रकार के आयोजनों से मंच मिलता है, जिससे वे आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

विजेताओं को पुरस्कार - प्रो कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान योगेश तिवारी ने विजेता टीम बिरोदा और उपविजेता टीम दारगांव को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को भी सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

यह रहें उपस्थित - प्रो कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता परपोड़ा के कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सभापति प्रीतम सिंह चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, जनपद सदस्य नीरज राजपूत, सरपंच डॉ. फत्तेलाल साहू, मालिकराम साहू उपसरपंच, बीरेंद्र साहू, मनोज साहू, कमल साहू, राजेश सिंह राजपुत, अरविंद सिंह राजपुत, त्रिलोक राजपुत, तुमनाथ साहू, भारत निषाद, रामवतार साहू, प्रियांशु राजपूत आयोजन समिति अध्यक्ष, देवेंद्र साहू, मोहनीश निषाद, दीनू निषाद, निखिल राजपूत, अमित राजपूत, ऋतिक राजपूत, रामप्रसाद निषाद, दिनेश साहू, ज्ञानेश्वर साहू, मोहित साहू, ओमप्रकाश साहू, शिवकुमार साहू, भानु साहू, हेमंत साहू, वेदप्रकाश निषाद, लायकराम साहू, अर्जुन निषाद, इंद्रपाल विश्वकर्मा, बंटी मानिकपुरी, राजेंद्र सेन, टेकराम साहू, सागर हुड्डा, तरुण साहू, एवन साहू, जूनियर साहू, हरीश साहू सहित कई गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। 

एनएचएम कर्मचारी 1 मई को करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव

एनएचएम कर्मचारी 1 मई को करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव 

50 बार से ज्यादा आवेदन निवेदन नहीं बनी बात 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर वेतन नहीं मिलने, संविलियन, ग्रेड पेय स्केल निर्धारण, मेडिकल अवकाश, क्लिनिकल एवं मैनेजमेंट दोनों ही वर्ग के लिए पब्लिक हेल्थ कैडर की मांग को लेकर 1 मई को स्वास्थ्य भवन नवा रायपुर का घेराव करेंगे। 

अन्य राज्यों में हैं लागू - संघ के जिलाध्यक्ष पूरन दास ने कहा संघ 20 वर्षो से मांग करता आ रहा हैं, लेकिन आज पर्यंत तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। जबकि मणिपुर, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में नियमितीकरण एवं मेडिकल अवकाश जैसे कोई महत्वपूर्ण सुविधा दिया जा चूका हैं। तमिलनाडु राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का समयबंध रूप से नियमितीकरण होता जाता हैं। मातृत्व राज्य मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में अच्छे पॉलिसी बनाया गया हैं। 

वेतन भी अप्राप्त - संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को जुलाई 2023 के विधानसभा में घोषित 27% की वेतन की राशि भी अप्राप्त है, जबकि कई विभागों को इसका यह राशि प्रदान किया गया हैं। 

निराश व आक्रोश के बाद निर्णय - ज्ञात हो कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को 20 वर्ष हो चुके हैं, इसके बाद भी कर्मचारियों की स्थिति जस की तस बनी हुई हैं, जिससे कर्मचारी बहुत निराश एवं आक्रोश में है। जबकि कई राज्यों में कर्मचारियों का ग्रेड पेय स्केल नियमितीकरण, बेहतर सेवा शर्ते, नौकरी की सुरक्षा मिल चुकी हैं। इसके चलते प्रदेश एनएचएम कर्मचारियों ने यह तय किया गया हैं कि समय पर वेतन नहीं मिलने तथा अपनी मांगो को लेकर स्वास्थ्य भवन का घेराव किया जायेगा। 

गृहस्थी बदहाल - बहुतायत जिलों में एनएचएम कर्मचारियों का समय पर वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों द्वारा घर किराया सहित अपने वृद्ध माता पिता का दवाई अन्य मेडिकल का फीस, बच्चों का स्कूल फीस, दैनिक जरूरते उधार लेकर काम चलना पड़ रहा हैं। 

देवकर क्षेत्र के लोगों ने पदभार ग्रहण पर जितेंद्र साहू को दी बधाईयां

देवकर क्षेत्र के लोगों ने पदभार ग्रहण पर जितेंद्र साहू को दी बधाईयां 
प्रमोद गुप्ता बेमेतरा/देवकर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू को पदभार ग्रहण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें देवकर क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा मीडिया विभाग सह प्रभारी राकेश पाण्डेय, राखी जोबा सरंपच भीषम साहू, उपसरंपच अर्जुन भारती, प्रीतम यादव, कन्हैया साहू, तिहारो, बसंत सतनामी, मुकेश यादव, गणेश रात्रे, मिलाप साहू आदि उपस्थित थे। 

सोमवार, 28 अप्रैल 2025

अपात्र हितग्राहियों को लाभ दिलवाने पर रौद्रा रोजगार सहायक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी

अपात्र हितग्राहियों को लाभ दिलवाने पर रौद्रा रोजगार सहायक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी 

मामला साजा ब्लाक के ग्राम पंचायत रौद्रा में पीएम आवास योजना का 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा  28 अप्रैल 2025 - जिलें के ब्लाक साजा के ग्राम पंचायत रौद्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अपात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाए जाने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत कार्यालय बेमेतरा के पत्र क्रमांक क/1376/जि.पं./PMAY-G/शि./2025-26 दिनांक 09.04.2025 के अनुसार ग्राम मोतेसरा की हितग्राही श्रीमती कल्याणी बाई/राधेश्याम और दुगदी बाई/सुकालू को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास की स्वीकृति प्रदान की गई थी। दोनों हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में 95000 रु की राशि भी प्रदाय कर दी गई थी।
       शिकायत के आधार पर कराई गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि आवास मित्र द्वारा दोनों हितग्राहियों के नाम पर जियो टैगिंग कराई गई, जबकि वास्तविकता में कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती कल्याणी बाई के आवास आईडी में मात्र 31 दिन तथा दुगदी बाई के आईडी में मात्र 1 दिन का मस्टर रोल भरकर अपूर्ण कार्य का भुगतान किया गया।
               प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार सहायक श्रीमती भुनेश्वरी साहू की भी इस अनुचित कार्य में भूमिका संदिग्ध पाई गई है। आरोप है कि आवास मित्र के साथ मिलकर इन अपात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है।
        उक्त तथ्यों के आधार पर श्रीमती भुनेश्वरी साहू को पत्र जारी कर तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि दो दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगी। जनपद पंचायत साजा ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सख्त कदम उठाए जाएंगे तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

आवास योजना में गड़बड़ी पर रौद्रा के आवास मित्र की सेवा समाप्त

आवास योजना में गड़बड़ी पर रौद्रा के आवास मित्र की सेवा समाप्त 

मामला मोतेसरा ब्लाक साजा में पीएम आवास योजना का मामला 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 28 अप्रैल 2025 - प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास मित्र मीना साहू, ग्राम पंचायत रौद्रा के आश्रित ग्राम मोतेसरा के स्वीकृति वर्ष 2024-25 के आवास हितग्राही श्रीमती कल्याणी बाई/राधेश्याम एवं श्रीमती दुगदी बाई/सुकाल के आवास की अनुचित तरीके से जियो-टैगिंग कर प्रथम किश्त की राशि स्वीकृत कराने का पर जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर मीना साहू को दोषी पाया गया है। 
               प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुए उनकी आवास मित्र सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिया है। 

सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री शर्मा

सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें -  कलेक्टर श्री शर्मा 

सुशासन तिहार 2025 - कलेक्टर ने की आवेदनों के निराकरण की समीक्षा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 अप्रैल 2025 - सुशासन तिहार 2025 के तहत आज कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत देवरी में आयोजित शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं, मांगों और शिकायतों के आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। 
       गौरतलब है कि सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक जिले के सभी पंचायत निकायों में समाधान पेटियां स्थापित की गई थीं, जिनमें नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रकार के आवेदन डाले गए थे।
शिविर में उपस्थिति - समाधान शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, एसडीएम श्रीमती दीप्ति वर्मा, सरपंच सीमा सिवारे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 
विभागों ने दी निराकरण की जानकारी - बैठक में लोक स्वास्थ यांत्रिकी, विद्युत, समाज कल्याण, खनिज, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, शिक्षा, राजस्व, महिला एवं बाल विकास आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों ने क्रमवार ढंग से अपने अपने विभागों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी दी। 
समाधान कर जनता का विश्वास अर्जित - कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण समस्याएं होती है, उनका अधिकारी त्वरित समाधान कर जनता का विश्वास अर्जित कर सकते है।  
  
अगले चरण में समाधान शिविर - कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि अगले चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक जिलेभर में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तर के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि पहल को और अधिक जनोन्मुखी बनाया जा सके। 

शिविर में मंत्री व सचिव के आने की संभावना - कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि कुछ समाधान शिविरों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे और आवेदकों से सीधा संवाद कर समस्याओं का अवलोकन करेंगे। इसलिए सभी आवेदनों का समय रहते गुणवत्तापूर्ण निराकरण अनिवार्य है। 

निराकरण गुणवत्ता पर असंतोष - कलेक्टर श्री शर्मा ने समाज कल्याण, विद्युत एवं खनिज विभाग द्वारा आवेदनों के निराकरण में अपेक्षित गुणवत्ता नहीं दिखाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश दिए। वहीं खाद्य विभाग द्वारा किए गए निराकरण पर संतोष व्यक्त किया और अन्य विभागों से भी इसी तरह की तत्परता की अपेक्षा जताई। 

ग्रामीणों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं - इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने स्वयं ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। एक ग्रामीण महिला द्वारा जॉब कार्ड बनाने और एक अन्य व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड जारी न होने की समस्या पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

अजय अग्रवाल के विधायक प्रतिनिधि बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाईयां

अजय अग्रवाल के विधायक प्रतिनिधि बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाईयां 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा/देवकर - विधायक ईश्वर साहू ने नगर पंचायत देवकर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत देवकर छाया अध्यक्ष अजय अग्रवाल को नगर पंचायत देवकर में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अजय अग्रवाल को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण ने गमछा पहनाकर और बुके देकर बधाई दी। नगर देवकर के बस स्टैंड के भाजपा कार्यालय में सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवकर अध्यक्ष बुधारू साहू एवं पूर्व नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष चिंताराम पटेल के नेतृत्व में पार्षदों, कार्यकर्तागण लोगों ने गमछा पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। साथ ही मिठाई भी बांटी। इस मौके पर अजय अग्रवाल ने कहा कि साजा विधायक ईश्वर साहू ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है, उस पर मैं खुरा उतरने का प्रयास करूंगा। अजय अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर विधायक ईश्वर साहू को आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवकर अध्यक्ष बुधारू साहू, पूर्व नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष चिंताराम पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता मन्नु चक्रधारी, पार्षद सुरेश सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा मीडिया विभाग सह प्रभारी राकेश पाण्डेय, लवकुश साहू पार्षद प्रतिनिधि, भाजपा युवा मोर्चा नेता ब्रद्री सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि अवध साहू, अजय सपहा, सौरभ सपहा, आकाश सपहा, दिनेश यादव, जितेन्द्र साहू उपस्थित रहे। 

आरुणी दानी बने नगर पंचायत धमधा के विधायक प्रतिनिधि

आरुणी दानी बने नगर पंचायत धमधा के विधायक प्रतिनिधि 

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - साजा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ईश्वर साहू ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राजनांदगांव जिला सह प्रभारी एवं पूर्व पार्षद आरुणी दानी को नगर पंचायत धमधा में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक द्वारा प्रतिनिधि बनाए जाने की घोषणा के बाद धमधा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित समस्त संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराकर आरुणी दानी का अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
         साजा विधायक ईश्वर साहू ने इस अवसर पर कहा आरुणी दानी संगठन में सक्रियता, समर्पण और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे क्षेत्रवासियों के मान-सम्मान और समस्याओं के निराकरण हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यों में नई ऊर्जा और गति आएगी। विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरुणी दानी ने कहा यह मेरे लिए गौरव और बड़ी जिम्मेदारी का क्षण है। मैं विधायक के विश्वास पर खरा उतरते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के मान-सम्मान का पूर्ण ध्यान रखूंगा। जमीनी स्तर पर रहकर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करूँगा। आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास की नई मिसाल कायम करेंगे। 

रविवार, 27 अप्रैल 2025

कुसमी के मोहित सोनवानी से 02 लीटर कच्ची शराब जप्त

कुसमी के मोहित सोनवानी से 02 लीटर कच्ची शराब जप्त

बेरला पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/साजा/बेमेतरा 27 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत 26 अप्रैल 2025 को थाना बेरला स्टाफ को सूचना मिला कि ग्राम कुसमी का मोहित सोनवानी अपने घर में गुड का कच्ची शराब बनाकर अवैध रूप से बिक्री कर अवैध धन अर्जित कर रहा है की सूचना के अधार पर थाना बेरला स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। 
जिस पर थाना बेरला में अवैध रूप से गुड से निर्मित कच्ची शराब रख कर बिक्री करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी मोहित सोनवानी पिता भंवर लाल सोनवानी उम्र 22 साल साकिन कुसमी थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। जप्त 02 लीटर हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कच्ची शराब कीमती 300 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, प्रधान आरक्षक दीना नाथ यादव, सुरेन्द्र जांगडे, एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

03 जुआडीयों से 7700 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त

03 जुआडीयों से 7700 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त 

साजा पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 27 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 26 अप्रैल 2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि थाना साजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिल्फी खार में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना साजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के आधार पर रेड कार्यवाही किया गया, इस दौरान मौके पर जुआडि पकडे गये। 
जिसमें 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियों कलाम खॉ पिता जाहिर खॉ उम्र 32 साल साकिन बिरनपुर थाना साजा जिला बेमेतरा, रामजी पाल पिता माधव पाल उम्र 40 साल साकिन गातापार थाना परपोडी जिला बेमेतरा, सुभाष लोधी पिता स्व. भारत राम लोधी उम्र 27 साल साकिन ढाप थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 7700 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक राकेश साहू, सउनि बनवाली सोनकर, टुमन लाल चतुर्वेदी, आरक्षक रामानुज जायसवाल, अमित सिंह, दीनदयाल डहरिया, अर्जुन ध्रुर्वे, राजु यादव, एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण भुमिका रही। 

फसल अवशेष जलाने पर लगा प्रतिबंध, प्रशासन हुआ सख्त

फसल अवशेष जलाने पर लगा प्रतिबंध, प्रशासन हुआ सख्त 

किसानों से सहयोग की अपील 

फसल अवशेष जलाने वालों पर लगेगा अर्थदंड/जुर्माना 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 अप्रैल 2025 - नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशानुसार अब खेतों में फसल अवशेष जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यावरण को हो रहे नुकसान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने जानकारी दी कि आदेश का उल्लंघन करने पर कृषकों से उनके खेत के रकबे के अनुसार दंड वसूला जाएगा। 
अर्थदंड/जुर्माना - उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने बताया कि दो एकड़ तक के किसानों पर 2500 रुपए, दो से पांच एकड़ वाले किसानों पर 5000 रुपए तथा पांच एकड़ से अधिक रकबा वाले किसानों पर 15000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। 

फसल अवशेष के लाभ व हानि - उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से खेत की सतह पर मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव, मित्र कीटों के अंडे तथा भूमि में पाई जाने वाली ह्यूमस नष्ट हो जाती है, जिससे भूमि की उर्वरता एवं आगामी फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके विपरीत, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन जैसे कम्पोस्टिंग अथवा जीरो टिलेज विधि से अवशेषों को खेत में ही सड़ने देना, मृदा की गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायक हो सकता है। 

अवशेष जलाने के हानिकारक प्रभाव - उप संचालक कृषि एमडी डडसेना ने यह भी बताया कि एक टन पैरा जलाने से भारी मात्रा में प्रदूषक गैसें जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जित होती हैं और करीब 199 किलोग्राम राख का उत्पादन होता है, जो पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। साथ ही प्रति टन जलने वाले धान के पैरा से मृदा में 5.5 किलोग्राम सल्फर का नुकसान होता है। 

अपील - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी सरपंचों से अपील की है कि वे अपने-अपने गांवों में किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। 

सिर्फ फोटो खिंचवाने से काम नहीं चलेगा, जमीनी हकीकत में भी साफ सफाई व अन्य कार्य दिखनी चाहिए - दीपेश साहू

सिर्फ फोटो खिंचवाने से काम नहीं चलेगा, जमीनी हकीकत में भी साफ सफाई व अन्य कार्य दिखनी चाहिए - दीपेश साहू 

विधायक दीपेश साहू स्कूटी से रात्रि भ्रमण पर निकल नगर के विभिन्न समस्याओं का लिया जायजा

जल संकट और सफाई व्यवस्था पर नगर पालिका अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 अप्रैल 2025 - नगर की जनसमस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शनिवार रात्रि स्कूटी पर सवार होकर नगर के वार्ड क्रमांक 03, 04 एवं 07 के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। रात्रि भ्रमण के दौरान विधायक ने मोहल्ले-मोहल्ले जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया और पानी आपूर्ति, नाली सफाई, बिजली व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद रवि मुलवानी, सजनी यादव, रेवाराम निषाद, योगेश वर्मा, दीनानाथ साहू, ओमकार साहू सहित नगर पालिका अधिकारी सीएमओ कोमल सिँह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधिगण, नगरवासी मौजूद रहे। 
समस्या पर तत्काल समाधान के निर्देश - नगरवासियों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक दीपेश साहू ने मौके पर ही नगर पालिका अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश जारी किए। सिंधी कॉलोनी में जल संकट की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करने तथा स्थायी समाधान के लिए नए बोर खनन के निर्देश दिए। इसी तरह वार्ड क्रमांक 07 में घर-घर जाकर जल समस्या की जानकारी ली और कहा नए बोर खनन जो हुए है आज रात से ही नियमित जल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। 
सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी - निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की बदतर स्थिति देखकर विधायक दीपेश साहू ने नगर पालिका सीएमओ को सख्त फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सिर्फ फोटो खिंचवाने से काम नहीं चलेगा, जमीनी हकीकत में भी साफ-सफाई व अन्य कार्य दिखनी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

सेवा भावना से जुड़ने का आह्वान - विधायक दीपेश साहू ने युवा साथियों से भी सेवा भावना के तहत जल संकट प्रभावित इलाकों में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में हर युवाओं को जनसेवा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

जनसंपर्क में झलकी संवेदनशीलता - रात्रि भ्रमण के दौरान विधायक दीपेश साहू की सक्रियता और संवेदनशीलता से नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। आमजन ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि समस्याओं का निराकरण शीघ्र होगा। नगरवासियों ने कहा कि लंबे समय बाद कोई जनप्रतिनिधि सीधे गलियों में आकर हमारी समस्याएं सुन रहा है। विधायक श्री साहू का यह प्रयास जनसेवा के प्रति उनकी गंभीरता और समर्पण का प्रतीक है। 

शनिवार, 26 अप्रैल 2025

33 पौवा शराब के साथ आरोपी वाहन सहित आबकारी की पकड़ में

33 पौवा शराब के साथ आरोपी वाहन सहित आबकारी की पकड़ में 

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध आम जनता से सहयोग की अपील 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 अप्रैल 2025 - कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद कुमार नेताम तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी नितिन कुमार खंडूजा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग बेमेतरा द्वारा बीते शुक्रवार को अवैध मदिरा धारण व परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने ग्राम जिया पथर्रा रोड में अस्थायी नाका लगाकर वाहन हीरो होंडा क्रमांक CG 07 LX 4125 की तलाशी ली। जांच के दौरान आरोपी गिरवर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी जिया के कब्जे से कुल 5.94 बल्क लीटर शराब (27 नग देशी मदिरा प्लेन पाव व 6 नग विदेशी मदिरा पाव) बरामद की गई। उक्त शराब की कुल बाजार कीमत 42880 आँकी गई है। मौके पर आरोपी गिरवर साहू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धारा अंतर्गत गैर-जमानती प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वीणा भंडारी, आबकारी आरक्षक संतोष अहिरवार तथा वाहन चालक पूर्णानंद सोम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा संबंधी शिकायतों हेतु संपर्क हेतु आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बेमेतरा के कार्यालय के दूरभाष नंबर 7803036415 पर आम जनता से सहयोग की अपील की है। 

2450 रु व सट्टा-पट्टी के साथ सटोरिया पुलिस की पकड़ में

2450 रु व सट्टा-पट्टी के साथ सटोरिया पुलिस की पकड़ में 

थाना बेरला पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 25 अप्रैल 2025 को थाना बेरला को मुखबिर से सुचना मिला की 
ग्राम कुसमी का नवीन साहू द्वारा गांव के साहू के ब्यारा के सामने में सट्टा-पट्टी अंक लिख कर लोगो से विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हारजीत जुआ खिला रहा है की सुचना पर थाना बेरला स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। थाना बेरला में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी नवीन साहू पिता स्वं. रमेश साहू उम्र 24 साल साकिन कुसमी थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 2450 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, प्रधान आरक्षक दीना नाथ यादव, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, खुशाल बोरकर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

अजय अग्रवाल बने देवकर नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि

अजय अग्रवाल बने देवकर नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि 

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू ने नगर पंचायत देवकर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत देवकर छाया अध्यक्ष अजय अग्रवाल को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक निवास साजा से जिला कलेक्टर और मुख्य नगर पंचायत देवकर को पत्र प्रेषित किया गया है। जिसके लिए अजय अग्रवाल ने सभी का आभार जताया है। विधायक प्रतिनिधि बनाने पर अजय अग्रवाल ने कहा कि विधायक ईश्वर साहू एवं पार्टी ने मुझे संगठन से लेकर सत्ता तक जिम्मेदारी निरंतर सौंपते रहा है, जिसको पूरी लगन और मेहनत से निभाने पूरा प्रयास किया। विधायक प्रतिनिधि बनकर नगर में उसके अनुरूप काम करने का पूरा प्रयास करूंगा। पक्षपात का आरोप कोई न लगायें इसका सदैव ध्यान रखूंगा। नगर में सुशासन और विधायक ईश्वर साहू के विकास रथ को नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर चलायेंगे।  

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने "समाधान ऐप" को लेकर ली अधिकारियों की बैठक

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने "समाधान ऐप" को लेकर ली अधिकारियों की बैठक 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु "समाधान ऐप" के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर 

"समाधान ऐप" से मकान मालिकों एवं होटल/लॉज संचालकों को किरायेदारों एवं रुकने वाले यात्रियों का डाटा अनिवार्य रूप से ऐप में अपलोड करने दिए निर्देश 

होटलों, ढाबों, लॉज और किरायेदारों के आधार कार्ड की सख्त जांच करने दिये निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु "समाधान ऐप" के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। बैठक में मकान मालिकों और होटल/लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने किरायेदारों एवं ठहरने वाले यात्रियों की जानकारी अनिवार्य रूप से समाधान ऐप के माध्यम से अपलोड करें। मकान मालिकों से अपील की गई कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान किराये पर देने से पहले स्थानीय थाने में इसकी सूचना अनिवार्य रूप से दें। होटल, ढाबा, लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे रुकने वाले सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड की सख्ती से जांच करें, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो शामिल रहें। 

अधिकारियों को निर्देश - एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से इस अभियान की समीक्षा करें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।  

पुलिस की आमजन से अपील - बेमेतरा पुलिस सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कृतसंकल्पित है और इस अभियान में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि - 
*किसी भी अजनबी व्यक्ति को ग्राम/शहर में ठहराने से पूर्व उसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना को दें।

*बाहरी व्यक्तियों को मकान किराये पर देने से पूर्व उसकी जानकारी थाना में दर्ज कराना अनिवार्य है।

*किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। 

बिजली गुल की समस्या का निदान नहीं किया गया तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन - आशीष छाबड़ा

बिजली गुल की समस्या का निदान नहीं किया गया तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन - आशीष छाबड़ा 

क्षेत्र सहित जिलें की ज्वलंत समस्याओं पेयजल व बिजली कट पर संज्ञान लेकर लिया कड़े निर्णय 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा जिले और विशेष कर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में जहां ग्रामीण अंचलों में भारी पावर कट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे न केवल भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं, बल्कि शादी के सीजन होने की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी इस गंभीर व ज्वलंत समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया। जिसके चलते श्री छाबड़ा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है लगातार पावर कट की समस्या साथ ही साथ बेमेतरा जिले में ट्रांसफार्मर जलने एवं सुधार में हो रही देरी के कारण न केवल लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि किसानी कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जहां एक और पूरा जिला और विशेष कर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र पानी की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली की समस्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। भाजपा की सरकार बेमेतरा जिलेवासियों को सही तरीके से पेयजल भी उपलब्ध नहीं कर पा रही है, बची खुची कमर बिजली पावर कट की समस्या ने तोड़ कर रख दी है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में भारी रोष भरा हुआ है। इस बात को लेकर की भारी गर्मी और शादी के सीजन में चौबीस चौबीस घंटे लगातार पावर कट की समस्या से सामना करना पड़ रहा है। बेमेतरा जिले में नए ट्रांसफार्मर एवं बिजली के साजों सामानों की भारी किल्लत है, जिसकी पूर्ति राज्य की भाजपा सरकार नहीं कर पा रही है। ग्रामीण बिजली ऑफिस के लगातार चक्कर लगा रहे हैं, किंतु उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार दावे तो बड़े-बड़े करती है, किंतु उसका विकास का पहिया आज फिर से लोगों को लालटेन युग में ले जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा है कि जल्द ही विद्युत समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो कांग्रेस जिले में बड़ा आंदोलन करेगी। जनहित के मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं रह सकती, जनता के हितों के लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी, वह लड़ने को हम तैयार हैं। 

यह सम्मान न केवल आपके परिश्रम का प्रतीक है, बल्कि आने वाले विद्यार्थियों के लिए हैं प्रेरणा का स्रोत - दीपेश साहू

यह सम्मान न केवल आपके परिश्रम का प्रतीक है, बल्कि आने वाले विद्यार्थियों के लिए हैं प्रेरणा का स्रोत - दीपेश साहू 

स्वर्ण पदक वितरण सम्मान समारोह में विधायक दीपेश साहू शामिल होकर दी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25/04/2025
शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा में एक गरिमामय कार्यक्रम स्वर्ण पदम वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ श्रीमती वीणा त्रिपाठी मैडम ने बताया कि 1997 से स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता रहा है ताकि विद्यार्थी भविष्य में और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सके। 
               कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा मैं इन सभी 14 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ। यह सम्मान न केवल आपके परिश्रम का प्रतीक है, बल्कि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने आगे कहा जो विद्यार्थी आज शीर्ष स्थान पर हैं, उन्हें देखकर बाकी छात्र भी मेहनत करें और आने वाले समय में खुद को साबित करें कि हम भी आगामी समय मे एक बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैँ। कॉलेज का अनुशासित वातावरण ही यहाँ की सबसे बड़ी विशेषता है, जहाँ विद्यार्थी एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। 
14 विद्यार्थियों का सम्मान - शासकीय पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा के स्वर्ण पदम वितरण सम्मान समारोह के अवसर पर महाविद्यालय की विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 14 प्रतिभावान विद्यार्थियों आशीष कुमार, अंजू चहल, कु. रेणुका, प्रीति, मीनाक्षी, हर्षा शर्मा, दुर्गा, अनित कुमार, चांदनी, लुकेश्वरी, लीना, अविनाश कुमार, कु. दुर्गा, हर्षिता केसर को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, नारियल एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। विधायक श्री साहू ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पढ़ाई मांगती हैं एकाग्रता और समर्पण - विधायक श्री साहू ने छात्रों को मोबाइल, सोशल मीडिया और व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि पढ़ाई एकाग्रता और समर्पण की मांग करती है। उन्होंने कहा दुनिया सिर्फ सफलता देखती है। यदि आप अपने सपनों को स्पष्ट रूप से नहीं देखेंगे, तो उन्हें साकार करना कठिन होगा। सपने देखने के साथ-साथ उन्हें पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाना आवश्यक है। 

अनुभव किया साझा - विधायक दीपेश साहू ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने 2018 में शिक्षक की नौकरी छोड़कर जनसेवा का मार्ग अपनाया और जनता का अपार स्नेह ही उन्हें राजनीति में आगे ले आया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने और सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा दी। 

कार्यक्रम में यह रहें उपस्थित - महाविद्यालय के सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के प्रोफेसर जितेन्द्र बारले ने किया। इस कार्यक्रम में दिनेश साहू, डीआर साहू, बीआर साहू, एमएफ खान, डॉ डीडी द्विवेदी, सुश्री शैल शर्मा, डीपी जंघेल, श्रीमती ज्योति, डॉ पायल गोस्वामी, डॉ डोसन साहू, आशुतोष शुक्ला समस्त स्टॉफ के साथ साथ छात्र छात्राएं शामिल हुए। भूगोल विभाग के डॉ द्विवेदी द्वारा आभार प्रकट किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य - सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंत में विधायक दीपेश साहू ने महाविद्यालय के विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बेमेतरा जिले में नालंदा परिसर के पर भव्य लाइब्रेरी की निर्माण कार्य शुरू हो जाएगी। वही केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगी। अत्याधुनिक लाइब्रेरी की निर्माण से युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने मे आसानी होंगी। इसके साथ ही खेल मैदान की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे जिले के युवाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हरी झंड़ी दिखाकर किया जागरूकता रथ रवाना

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हरी झंड़ी दिखाकर किया जागरूकता रथ रवाना 

विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया उन्मूलन का लिया संकल्प 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 अप्रैल 2025 - विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आयोजित आज शुक्रवार को जिले में विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite” (मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाए - पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्वलित करें) के अंतर्गत यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, व्ही.बी.डी. पर्यवेक्षक गुलाबचंद साहू, जिला मितानिन समन्वयक श्रीमती लता मेरावी, मितानिन प्रशिक्षक उषा साहू, समस्त मितानिन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने मलेरिया मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। 
 
रथ रवाना - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशंवत कुमार ध्रुव एवं जिला नोडल अधिकारी (NVBDCP) सह जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़ द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से आमजन को मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी दी गई। 

उद्देश्य - कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2027 तक प्रदेश को स्थानीय मलेरिया संक्रमण से मुक्त करना एवं 2030 तक मलेरिया का पूर्णतः उन्मूलन करना है। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

पहचान, रोकथाम व उपचार - शहरी क्षेत्र की समस्त मितानिनों के लिए मलेरिया पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया की पहचान, रोकथाम व त्वरित उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मलेरिया संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलता है, जिसके लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द एवं उल्टी आदि शामिल हैं। 

जांच एवं उपचार निःशुल्क - स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मलेरिया की जांच एवं उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही मच्छरों के लार्वा नियंत्रण के लिए रुके हुए पानी में मिट्टी का तेल अथवा जला हुआ मोबिल ऑयल डालने तथा कीटनाशक-उपचारित मच्छरदानी के प्रयोग की सलाह दी गई। 

अस्पताल में इलाज के साथ मरीजों को गरिमापूर्ण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी - रणबीर शर्मा

अस्पताल में इलाज के साथ मरीजों को गरिमापूर्ण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी - रणबीर शर्मा 

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण 

मरीजों से की सीधी बातचीत, दिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा, 25 अप्रैल 2025 - कलेक्टर एवं दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज शुक्रवार को जिला अस्पताल बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया, उनका हालचाल जाना और इलाज से जुड़ी उनकी संतुष्टि की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल वाजपेयी, एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, सीएमएचओ और अस्पताल प्रबंधक तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 
विभिन्न वार्डों का निरीक्षण - कलेक्टर श्री शर्मा ने महिला वार्ड, शिशु वार्ड, जनरल वार्ड, आपातकालीन कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, ऑपरेशन थियेटर और ओपीडी सहित अन्य प्रमुख हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति, बेड की उपलब्धता, बिजली और पानी की आपूर्ति, पंखों और कूलर की कार्यशीलता तथा मरीजों को मिलने वाली भोजन व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की।
मरीजों से संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान - निरीक्षण के दौरान कई मरीजों और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। जिलाधीश ने डॉक्टर से कहा कि हॉस्पिटल मे आवश्यकता अनुसार दवाइयों की स्टॉक पर्याप्त उपलब्ध रहे। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के साथ-साथ मरीजों के लिए गरिमापूर्ण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्देश - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने डॉक्टरों के कक्षों में पहुंचकर चिकित्सकों से भी चर्चा की और उपस्थित मेडिकल स्टाफ से मरीजों की देखभाल की प्रक्रिया, औषधियों की उपलब्धता, और अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें। मरीजों के प्रति सहानुभूति का भाव रखें और हर मरीज को समय पर, उचित इलाज मिले, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की और समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि अस्पताल में अनुशासन और कार्यकुशलता बनी रहनी चाहिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार प्रशासन की प्राथमिकता - कलेक्टर श्री शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अस्पतालों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है और जो भी कमियां सामने आती हैं, उन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के मामलों किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज और सुविधा मिलना ही प्रशासन का उद्देश्य है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में उपस्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया जाएगा। 

बेमेतरा जिले की 48 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू

बेमेतरा जिले की 48 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू 

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की आसान, पारदर्शी और डिजिटल पहुंच, ग्रामीणजन डिजिटल लेनदेन भुगतान कर सकेंगे 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 अप्रैल 2025 - राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की आसान, पारदर्शी और डिजिटल पहुंच सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की 1474 ग्राम पंचायतों में इन केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया। 
          बेमेतरा जिले में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरी में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। जिले के कुल 48 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा प्रारंभ की गई है, जिसमें बेमेतरा, बेरला और नवागढ़ विकासखंड की 10-10 ग्राम पंचायतें तथा साजा विकासखंड की 18 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 
बेमेतरा विकासखंड की ग्राम पंचायतों में - चारभाठा, गंगपुर, जौंग, कुर्दा, मारतरा, नागपुरा, नवागांव कला, ओटेबंद, पाँचभैया और लोलेसरा 

बेरला की ग्राम पंचायतों में - अछोली, भेड़ानी, बारगांव, शिवर, हसदा, हटपन, कोड़वा, लवटारा, संकरा और सोरला 

नवागढ़ की ग्राम पंचायतों में - अंधियारखोर, बोरतरा, एरमसाही, गनियारी, मालदा, रनबोर, संबलपुर, सिवानी, तरपोंगी और टेमरी 

साजा विकासखंड की ग्राम पंचायतों में - बुंदेली, गड़ुवा, घाटवानी, कोंगियाकला, रौद्र, सहसपुर, टेंडुभाठा, तिरियाभाठ, बनराका, कारेसरा, खैरझीटीकला, खटी, किरकी, ओड़िया, पदुमसरा, पतोरा, सैगोंना और सौरी 

       इन डिजिटल सुविधा केंद्रों में जन्म, मृत्यु, जाति, आय, निवास, विवाह पंजीयन जैसे प्रमाणपत्रों की सुविधा के साथ राजस्व सेवाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही ग्रामीण नागरिक अब माइक्रो एटीएम, आधार आधारित भुगतान, डिजिटल लेनदेन, बीमा प्रीमियम भुगतान, बिजली-पानी के बिल भुगतान, पेंशन संबंधित सेवाएं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अपने गाँव में ही सरकारी सेवाओं तक सरल से प्राप्त कर सकेंगे। 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में जवानों का जनरल परेड

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में जवानों का जनरल परेड 

परेड का मुख्य उद्देश्य अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना 

पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने किया प्रेरित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 अप्रैल 2025 - रक्षित केन्द्र बेमेतरा के पुलिस परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस परेड में जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना था। यह पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है। टोलीवार परेड कराया गया एवं परेड में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन और ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। 
परेड में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित कर भविष्य में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।
जनरल परेड़ के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में शामिल हुए। 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने थाना बेरला का किया औचक निरीक्षण

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने थाना बेरला का किया औचक निरीक्षण 

लंबित अपराधो, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने दिए गये निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 मार्च 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने थाना बेरला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने थाना की जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये। लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने तथा निगरानी बदमाशों, गुण्डों, शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिये गए। 
वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का सही समय में निकाल करने एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने, ई-साक्ष्य का उपयोग करने व समस्त स्टाफ को डियुटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने तथा थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक/रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा थाना/चौकी प्रभारी को अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने, मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, थाना/चौकी का भ्रमण कर थाना/चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। 
चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने व ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर लंबित स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने तथा शाम को चौक-चौराहों में विजिबल पुलिसिंग करने और रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कार्यवाही करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। 
           दुष्कर्म के प्रकरणों में प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के दिनांक से दो माह के भीतर विवेचना कार्यवाही पूर्ण करने, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को एक अभियान चलाकर यथा शीघ्र निराकरण करने एवं गुम बालक/बालिकाओं को आपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर दस्तयाब कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो को निर्देशित किया कि “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से वाहन चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी कर उचित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। 
       त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिले के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस है जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया है उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
                औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार, थाना प्रभारी बेरला कृष्ण कांत सिंह, सउनि दिनेश चंद शर्मा, प्रधान आरक्षक दीनायादव, जगदीश कोसरिया, महिला प्रधान आरक्षक पुनम ठाकुर, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। 

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताए मलेरिया के लक्षण, उपचार, रोकथाम के उपाय, विभाग की सुविधाएं, अभियान

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताए मलेरिया के लक्षण, उपचार, रोकथाम के उपाय, विभाग की सुविधाएं, अभियान 

विश्व मलेरिया दिवस 2025 - सतर्क रहें, सुरक्षित रहें 

25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर विविध आयोजन व जन जागरूकता अभियान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 अप्रैल 2025 - हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास करना है। इस वर्ष की थीम “Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite” अर्थात् “मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाये - पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्वलित करें” पर आधारित है। यह संदेश देता है कि मलेरिया को समाप्त करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। 
           बेमेतरा जिले में इस अवसर पर जिला चिकित्सालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में वर्ष 2027 तक शून्य स्थानीय संक्रमण तथा 2030 तक मलेरिया मुक्त राज्य का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही संभव बनाया जा सकता है। 
लक्षण व उपचार - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, बदन दर्द, सिरदर्द, उल्टी आदि शामिल हैं। यदि कोई व्यक्ति इन लक्षणों से पीड़ित है, तो उसे तुरंत नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जाकर जांच करवानी चाहिए। मलेरिया की जांच और इलाज सभी शासकीय संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध है। 

रोकथाम के उपाय - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव ने बताया कि मलेरिया के रोकथाम के लिए आवश्यक है कि मच्छरों के प्रजनन को रोका जाए। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल या जला हुआ मोबिल ऑयल डालें। मच्छरदानी का उपयोग करें और यदि संभव हो, कीटनाशक-उपचारित मच्छरदानी अपनाएं।

प्रचार-प्रसार व जागरूकता अभियान - जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक बसोड ने जानकारी दी कि विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी विकासखंडों एवं गांवों में प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें - स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया के खिलाफ अभियान चला कर नारा दिया है - सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साथ ही कहा आइए हम सभी मिलकर मलेरिया के खिलाफ इस लड़ाई में भागीदार बनें और अपने घर, समाज और प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, छोटे-छोटे कामों के लिए पैसा निकालने नहीं जाना पड़ेगा दूर - मंत्री दयाल दास बघेल

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, छोटे-छोटे कामों के लिए पैसा निकालने नहीं जाना पड़ेगा दूर - मंत्री दयाल दास बघेल 

खाद्य मंत्री ने टेमरी में किया अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ 

दो हितग्राहियों ने इस केन्द्र से निकाली महतारी वंदन योजना की राशि  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 अप्रैल 2025 - राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरी में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया। इस सुविधा केन्द्र के शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए अब दूर विकासखंड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल, अजय साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल, एसडीएम श्रीमती दिव्या पोटाई, ई-जिला प्रबन्धक चिप्स, जिला प्रबन्धक सीएससी युगल किशोर आडिल, डीपीएम ग्राम पंचायत csc/vle मयंक शुक्ला, डीपीएम ग्राम पंचायत csc/vle अकलाख कुर्रे सहित पंच-सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
           इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अब अपने खातों से नकद राशि निकाल सकेंगे, जमा कर सकेंगे, बिजली पानी के बिल भर सकेंगे और पेंशन व बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र ग्रामीणों की सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। 
दो हितग्राहियों ने निकाली राशि - शुभारंभ अवसर पर दो महिला हितग्राहियों, श्रीमती शशि कुर्रे और श्रीमती कजला ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000-1000 रुपये की राशि इस केन्द्र से निकाली। मंत्री श्री बघेल ने दोनों को नगद राशि भी सौंपते हुए योजना की सफलता की सराहना की। 
जल संरक्षण शपथ - राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरी में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलायी। 

जिलें में 48 सुविधा केन्द्र - बेमेतरा जिले में अब तक 48 अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू किए जा चुके हैं। यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में ग्रामीण छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। 

आगामी नेशनल लोक अदालत हेतु प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के संबंध में अधिकारीगण के साथ बैठक

आगामी नेशनल लोक अदालत हेतु प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के संबंध में अधिकारीगण के साथ बैठक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 अप्रैल 2025 - प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा बृजेन्द्र कुमार शास्त्री की अध्यक्षता व श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में आगामी नेशनल लोक अदालत 10 मई 2025 के संबंध में बैंक विभाग, विद्युत विभाग, बीएसएनएल एवं नगर पालिका के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में नेशनल लोक अदालत के सफल कियान्वयन के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन एवं बैंक संबंधित, बिजली बिल भुगतान, वॉटर बिल राजीनामा योग्य प्रकरणों को समय-सीमा में चिन्हांकित कर निराकरण हेतु प्रस्तुत करने एवं नोटिस तामिली कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारीगण को यह भी कहा कि ऐसे विशेष प्री-लिटिगेशन मामलें जिनमें नोटिस तामिल से पक्षकार यदि बच रहे है, तो उनकी सूची बनाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के माध्यम से क्षेत्राधिकार के थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर पक्षकारों के साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा कराने का प्रयास किया जा सकता है। अध्यक्ष द्वारा पक्षकारगण के मध्य विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत सम्भावनाओं को तलाश करते हुए पक्षकारों की दिन-प्रतिदिन प्री-सीटिंग कर लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा किये जाने का यथा संभव प्रयास किये जाने का निर्देश भी दिया गया। 

संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेसजन - संतोष वर्मा

संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेसजन - संतोष वर्मा 

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के आदेशानुसार बौद्ध भूमि भिलाई नगर में 25 अप्रैल को शामिल होंगे ब्लाक के समस्त संगठनों ने कार्यकर्ता 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा अध्यक्ष संतोष वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जो प्रस्ताव अहमदाबाद अधिवेशन में पास हुए है, उसके तीन महत्त्वपूर्ण बिंदु थे, जो कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय हैं। सामाजिक न्याय को लेकर तीन मांगे हैं। इसमें जातिगत जनगणना, निजी शैक्षणिक संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण और आरक्षण में 50 प्रतिशत की सीमा हटाने की मांग शामिल हैं। आर्थिक न्याय में स्वामीनाथन फार्मूले के तहत एमएसपी, किसान कर्जमाफी और देश में बंद पड़े एमएसएमईएस पर ध्यान देने को लेकर हमारी मांग है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 25 अप्रैल से 30 मई तक देशभर में ‘संविधान बचाओ रैली’ आयोजित की जाएंगी। जिसमें प्रथम चरण में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ यात्रा भिलाई नगर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के पदाधिकारियों, जोन कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त कांग्रेसजन सैकड़ों की संख्या में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के आदेशानुसार शामिल होने कोसा नगर स्थित बौद्ध भूमि भिलाई नगर कार्यकम में 25 अप्रैल शुक्रवार शाम 05 बजे तक पहुंचकर शामिल होंगे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...