प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार व थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना, थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारगण की उपस्थित में पूजा अर्चना कर बेमेतरा जिले के थाना परपोडी परिसर में जनता प्रतिक्षालय का उद्घाटन रिबन काट कर किया गया।
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने कहा कि आम जनताओं की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से जनता प्रतिक्षालय का उद्घाटन किया गया हैं, जहां शुद्ध पेय जल और गुड का व्यवस्था किया गया है। थाना परपोडी परिसर में जनता प्रतिक्षालय बनाने का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण अंचल से दूर दराज से आम जनमानस अपनी समस्या/शिकायत लेकर बरसात एवं गर्मी के दिनों में आते है तो वह वहां बैठ सकें और शुद्ध पेय जल और गुड खाकर आम जन मानस शांति पूर्ण ढंग से अपनी समस्या/शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकें। थाना परपोडी परिसर में जनता प्रतिक्षालय बनने से निश्चित रूप से आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी। जनता प्रतिक्षालय आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान रख कर बनाया गया है, ताकि किसी प्रकार की समस्या ना हो और अपनी समस्या/शिकायत शांति पूर्ण ढंग से दर्ज करा सकें। साथ ही सभी अधिकारियो से व जवानो को आमजन/महिला आगंतुक/ रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक डामेश्वर राजपूत, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, गोकुल सोनी, मुकेश पाल, श्रवण वर्मा, पीयुष सिंह, शिव कुमार यादव, फत्ते पाटिल, कमलेश साहू, रवि सिन्हा, दीनदयाल मिरे, तारकेश्वर साहू सहित अन्य स्टाफ व थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारगण उपस्थित रहे।