एसएसपी रामकृष्ण साहू ने मुसवाडीह साजा के चार दिवसीय संत समागम मेला स्थल में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने डियुटी में लगे प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रिफिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने मुसवाडीह साजा के चार दिवसीय संत समागम मेला स्थल में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने डियुटी में लगे प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रिफिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

संत समागम मेले में यातायात व पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने के साथ सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

मेला प्रांगण एवं बाजार स्थल में बनाया गया पुलिस सहायता केन्द्र आमजनो को मिलेगा सहयोग
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 मार्च 2025 - बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने 03 मार्च 2025 सोमवार रात्रि में थाना साजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुसवाडीह में आयोजित चार दिवसीय संत समागम मेला स्थल पहुंच कर सात्विक यज्ञ और संत समागम मेला के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा की और मेला स्थल की सुरक्षा, यातायात/पार्किंग व्यवस्था को लेकर डियुटी में लगे प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रिफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम मुसवाडीह (साजा) में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 03 मार्च से 06 मार्च तक चार दिवसीय संत समागम मेला एवं सात्विक यज्ञ चौका आरती का आयोजन किया जा रहा है। संत समागम मेला में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अतिरिक्त ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
             एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता होगी। उन्होंने मेला स्थल और उसके आस-पास के ग्रामों की सुरक्षा का जायजा लेकर उचित पुलिस बल तैनात किया गया हैं। इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि शांति एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में धार्मिक आयोजन का आनंद उठा सकें। सात्विक यज्ञ और संत समागम मेला धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक भी है, और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयार है।
        उन्होने कहा कि मेले में महिला मार्केटिंग मे लगे दुकानों एवं ज्यादा भीड-भाड वाले स्थानों में पुलिस बल तैनात करने ताकि चोरी जैसे वारदात न हो पाये। मेला प्रांगण एवं मेला बाजार स्थल में पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित करने निर्देश दिये, ताकि आमजनो को सहयोंग मिल सके। किसी प्रकार की परेशानी/समस्या होने पर पुलिस सहायता केन्द्र में सूचना/शिकायत दर्ज करा सके। साथ ही शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु डियुटी में लगे सभी प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
    पेट्रोंलिग टीमों को मेला स्थल के आसपास में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए गतिविधियों पर सुक्ष्म निगाह बनाये रखने। सादी वर्दी में तैनात जवानों को मेला स्थल में लगातार भ्रमण करते हुए असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही निर्धारित स्थान पर वाहन पार्किंग कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
              इस दौरान एसडीओपी बेरला विनय कुमार, थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, आरक्षक रामानुज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।