प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 मार्च 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा जिले के थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारो की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कोटवारों को कहा कि सभी को आपसी भाई चारे के साथ रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखने, किसा भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने तथा उन्होने अफवाहों से बचने, शांति व्यवस्था बनाये रखने, हम सब को मिलकर समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करना है। आप सभी ग्राम के सुरक्षा कवच है और अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाएं और ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियां जिनमें अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया गया। साथ ही साइबर फ्राड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर माहौल के लिए शांति व्यवस्था बहुत जरूरी है किसी भी के बहकावे में नहीं आना है। हरहाल में हमें सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखना है। ग्राम कोटवारों को आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित करने व बेहतर तरीके से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की बात कही गई। साथ ही कहा कि गांवो में बाहरी लोगों की आवाजाही, असामाजिक तत्वों व अवैध कारोबारी में लिप्त लोगो एवं सोना - चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वालो पर कड़ी नजर रखने आवश्यक दिशा - निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार व थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक डामेश्वर राजपूत, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, गोकुल सोनी, मुकेश पाल, श्रवण वर्मा, पीयुष सिंह, शिव कुमार यादव, फत्ते पाटिल, कमलेश साहू, रवि सिन्हा, दीनदयाल मिरे, तारकेश्वर साहू सहित अन्य स्टाफ व थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारगण उपस्थित रहे।