एसएसपी रामकृष्ण साहू ने फलदार एवं छायादार व फुलदार पौधो का किया रोपण
एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, थाना परपोडी परिसर में पौधारोपण का कार्य तेज़ी से जारी
थाना परिसर में आने वाले फरियादी स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण का करेंगे अनुभव
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 मार्च 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा रामकृष्ण साहू के कुशल निर्देशन और नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना परपोडी परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस प्रयास के तहत थाना परपोडी प्रभारी एवं स्टाफ के सहयोग से थाना परपोडी परिसर में पौधा रोपण का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज 06 मार्च 2025 को एसएसपी रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार ने थाना परपोडी परिसर के खाली जगह में फलदार एवं छायादार व फुलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
प्रकृति संरक्षण की पहल - एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि यह हमारे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और स्वच्छता का संदेश भी देता है। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति संरक्षण का सबसे श्रेष्ठ कार्य है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करने में सहायक होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार व थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक डामेश्वर राजपूत, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, गोकुल सोनी, मुकेश पाल, श्रवण वर्मा, पीयुष सिंह, शिव कुमार यादव, फत्ते पाटिल, कमलेश साहू, रवि सिन्हा, दीनदयाल मिरे, तारकेश्वर साहू सहित अन्य स्टाफ व थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारगण उपस्थित रहे।
एसएसपी संदेश -
थाना परिसर में आने वाले फरियादी स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण का करेंगे अनुभव - रामकृष्ण साहू
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि तन की सुंदरता के साथ मन की सुंदरता आवश्यक है वैसे ही थाने की सुंदरता के साथ थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी का आम जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार अत्यंत आवश्यक हैं। इससे न केवल परिसर में आने वाले फरियादी स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण का अनुभव करेंगे, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मददगार होगा। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को संदेश दिया कि वे अपने-अपने परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने सजावटी पौधों और फूलों का उपयोग कर अच्छे वातावरण का निर्माण करने पर जोर दिया। सजावटी पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जलवायु को नियंत्रित करते हैं और किसी भी स्थान को आकर्षक बनाते हैं। एसएसपी ने यह भी बताया कि पौधों का रोपण स्वच्छता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण साधन है। सजावटी पौधों का न केवल सौंदर्य में योगदान होता है, बल्कि यह वातावरण को साफ-सुथरा रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और मानसिक शांति लाते हैं, जो किसी भी कार्यस्थल को अधिक उत्पादक और सकारात्मक बना सकते हैं। थाना परपोडी प्रभारी और स्टाफ की इस पहल की सराहना करते हुए एसएसपी श्री साहू ने बेमेतरा जिले के सभी थानों और चौकियों में इसी तरह की पहल करने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस स्टेशनों के परिसर भी स्वच्छ और सुंदर बने रहें, जिससे वहाँ आने वाले लोगों के मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न हों।