एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने म्युल खाता धारको (बैंक खाता को किराये में देने वाले) के विरूद्ध 04 प्रकरण दर्ज कर किया अपराध कायम

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने म्युल खाता धारको (बैंक खाता को किराये में देने वाले) के विरूद्ध 04 प्रकरण दर्ज कर किया अपराध कायम 

28 म्युल खाता धारकों के खिलाफ अपराध दर्ज 

अब नहीं बक्से जायेंगे म्युल खाता धारक, साइबर फ्राड से बचने के लिए बेमेतरा पुलिस की अपील
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 मार्च 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल टीम द्वारा आनलाईन माध्यम से लोगो से सायबर ठगी करने वालो और उनको सहयोग करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू ने प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों के म्यूल अकांउट खाता धारको के अवलोकन/जांच पर पाया गया कि थाना क्षेत्र के कुल 28 बैंक खाताधारक द्वारा सायबर धोखाधडी कर राशि को अपने बैंक खातों में प्राप्त कर म्यूल अकांउट के रूप में उपयोग कर अलग-अलग खातें में कुल रकम करीब 5,04,000 रूपये की धोखाधडी कर राशि का व्ययन करने, उपयोग करने, संवर्धन करना पाये जाने से 28 म्युल खाता धारकों के खिलाफ अलग-अलग 04 अपराध दर्ज कर आरोपी खाताधारकों के विरूद्ध अपराध सदर धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2)(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

साइबर फ्राड से बचने के लिए बेमेतरा पुलिस की अपील - 
1. बैंक खाता खोलते समय पूरी सतर्कता बरतें, किसी दलाल या अज्ञात व्यक्ति पर निर्भर न रहें और लालच में आकर अपना बैंक खाता किराए पर न दें। 
2. यादि आपके खाते में अचानक पैसा आता है और वह पैसा कहा से आया, इसकी जानकारी आपको नहीं है जो पैसा आपके खाते में आया है वह आपका नहीं है तो तत्काल अपने बैंक खाता शाखा में संपर्क कर जानकारी दें और भविष्य में आने वाली समस्या से बचें। 
3. बैंक/एटीएम/क्रेडिट/अधार कार्ड संबंधित अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्तियों से साझा ना करें। किसी भी प्रकार का ओटीपी शेयर ना करें। 
4. कम समय में अत्यधिक रिर्टन देने का वादा करने वाले कंपनी में निवेश ना करें। 
5. फर्जी ब्रोकर्स के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश कराने वालों से बचें। 
6. कस्टमर केयर हेल्पलाईन नंबर कम्पनी के अधिकृत वेबसाईट से प्राप्त करें। 
7. अनजान फोन द्वारा कोई घटना की जानकारी देकर पैसे की मांग करने पर तत्काल उस व्यक्ति/रिश्तेदारो से संपर्क कर वास्तविकता की जानकारी लें। 
8. किसी भी अनजान फोन काल पर विश्वास न करें। 
9. किसी भी अंजान व्यक्ति के वाट्सएप्प कॉल, वीडियो कॉल को अटेंड नहीं करना है, किसी भी प्रकार के ऑनलाईन लिंक पर क्लीक नहीं करना है।
10. अपने फेसबुक/इन्स्टाग्राम का आईडी पासवर्ड किसी से शेयर ना करें साथ ही प्रोफाईल को लॉक रखे। अपने नेट बैंकिंग, फेसबुक, जी-मेल का पासवर्ड मजबूत रखे।
11. साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें।