प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - संत समागम मेला मुसवाडीह साजा में चार दिवसीय मेला के अंतिम दिन आज गुरुवार को चौका आरती का आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि ग्राम मुसवाडीह साजा में संत मनिहार दीवान की समाधी पर प्रति वर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता हैं। यह मेला कबीर पंथ के अनुयायियों के आस्था का मुख्य स्थल है। कबीरपंथियो के आस्था के केंद्रों में यह दूसरा बड़ा मेला मुसवाडीह है, जिसमें दूर दूर से कबीरपंथी व अनुयायी यहां पहुंचते है। प्रति वर्ष इस मुसवाडीह मेले में आने वाले अनुयायियों व कबीरपंथियो की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं।