जिला पंचायत बेमेतरा उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा के विजयी होने उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र

जिला पंचायत बेमेतरा उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा के विजयी होने उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 5 मार्च 2025 - जिला पंचायत बेमेतरा में उपाध्यक्ष पद पर आज हुए निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा विजय हुई। उन्होंने प्रत्याशी सुशीला वर्मा को हराया। श्रीमती ख़ुशबू को 10 और सुशीला जोशी को 4 सदस्यों के मत मिले।
            उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग ने विजय प्रत्याशी श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा को विजय प्रमाण पत्र सौपा। निर्वाचन जिला पंचायत के सभागार में वैलेट पेपर से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर सहित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।