रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि हैं एक जीवन दर्शन - कल्पना योगेश तिवारी

रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि हैं एक जीवन दर्शन - कल्पना योगेश तिवारी 

त्रिदिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन रेवे में संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं कल्पना योगेश तिवारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा के ग्राम रेवे में समस्त ग्रामवासियों द्वारा त्रिदिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रामचरितमानस के दिव्य भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर कल्पना योगेश तिवारी ने कहा रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। 
             ग्रामवासियों ने कल्पना योगेश तिवारी का भव्य स्वागत किया और उनके आगमन को क्षेत्र के लिए सौभाग्यशाली बताया। कार्यक्रम में उन्होंने गाँव के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे बेमेतरा के हर गाँव में जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। इस धार्मिक आयोजन में कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सरपंच रघुवीर पिंटू सिन्हा, कामदेव सिन्हा, देवा साहू, आरआर साहू, अनुजराम जायसवाल, दिनेश सिन्हा, मेघनाथ सिन्हा, जयंत सिन्हा, मुकेश सिन्हा, कोटवार पुनीत कौशल, नरेश सिन्हा, नरेंद्र सिन्हा, सुरेश सिन्हा, तिहारु सिन्हा, छोटू यादव, मुकुंद सिन्हा सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।