जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत कृषकों का पंजीयन प्रारंभ

जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत कृषकों का पंजीयन प्रारंभ
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत कृषकों का एकीकृत कृपक पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इस योजना के तहत कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर उनकी फसलों का उपार्जन किया जाएगा, जिससे उनकी आय में स्थिरता बनी रहे और उन्हें उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सके।

खरीफ और रबी फसलों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन - खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की फसलें तथा रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए चना, मसूर और सरसों की फसलें प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में शामिल की गई हैं। इन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा, ताकि किसानों को उनके उत्पादन का बेहतर मूल्य मिल सके।

उपार्जन एवं भंडारण के लिए अधिसूचित केंद्र - बेमेतरा जिले में कृषकों की सुविधा के लिए विभिन्न विकासखंडों में उपार्जन और भंडारण केंद्रों को अधिसूचित किया गया है। इनमें निम्नलिखित सेवा सहकारी समितियाँ शामिल हैं, जिसमें बेमेतरा विकासखंड - दाढ़ी, खण्डसरा, नवागढ़ विकासखंड - नवागढ़, साजा विकासखंड - थानखम्हरिया, ठेलका, साजा, परपोड़ी, बेरला विकासखंड - देवरबीजा, बेरला। इनमें किसान अपनी फसल बेचने के लिए इन अधिसूचित सेवा सहकारी समितियों में आवेदन कर सकते हैं। पंजीयन प्रक्रिया रू कृषक अपने नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से या सीधे सेवा सहकारी समितियों में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिसमे ऋण पुस्तिका बी-1 और पी-2 दस्तावेज, आधार कार्ड बैंक पासबुक की छायाप्रति, खरीफ फसलों (अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन) की खरीदी 15 फरवरी से 15 मई 2025 तक होगी। रवी फसलों (चना और मसूर) की खरीदी 01 मार्च से 30 मई 2025 तक होगी। सरसों की खरीदी 15 फरवरी से 15 मई 2025 तक चलेगी।
अपील - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के सभी कृषक बंधुओं से अपील कि है कि वे पीएम आशा योजना के तहत अधिसूचित फसलों का पंजीयन शीघ्रता से कराएं ताकि वे इस योजना के लाभों का समय पर लाभ उठा सकें।