प्रमोद गुप्ता बेमेतरा/साजा - पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के दिशा-निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हे जागरूक करने के उद्देश्य से बेमेतरा में "अभिव्यक्ति" योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "अभिव्यक्ति" नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं के संवैधानिक, मौलिक अधिकारो के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया हैं।
जिसके तहत बेमेतरा 08 मार्च 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना एवं स्टाफ द्वारा नगर पंचायत परपोडी की सफाई कर्मी महिलाओं एवं शासकीय अस्पताल परपोडी की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके संस्था में जाकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिव्यक्ति नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं के संवैधानिक, मौलिक अधिकारो के बारे में जानकारी देकर केक खिलकर उनका का सम्मान किया गया और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हे शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही सभी महिलाओं ने एक दुसरे का अभिवादन कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।