प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - राजपूत क्षत्रीय महासभा पंजीयन क्र 1282 उप समिति साजा के त्रि वार्षिक चुनाव 2 मार्च 2025 को महाराणा प्रताप मंगल भवन साजा में निर्वाचन प्रेक्षक रूप में पधारे थान खम्हरिया उप समिति के रोहित सिंह सचिव, रविकान्त बैस उपाध्यक्ष एवं सहयोगों के रूप में सनत कुमार सिंह, बलराम सिंह शामिल हुए और उपसमिति साजा का नामाकन कार्य सम्पन कराया। जिसमें 15 विभिन पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष जनार्दन सिंह, उपाध्यक्ष रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव कमलनारायण सिंह, उपसचिव विनोद सिंह, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य ज्वाला सिंह, केंद्रीय निर्णायक सदस्य लाल नरेंद्र सिंह एवं उपसमिति कार्यकारिणी सदस्य हेतु दिनेंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, मनोज सिंह केशरी, संतोष सिंह, सुरेश सिंह, महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमति कनकलता, युवा मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सचिव निखिल सिंह निर्वाचित हुए। उपसमिति साजा के निर्वाचन को निर्विरोध संपन्न कराने में निवृतमान अध्यक्ष मनोज सिंह, अनिल सिंह, रतिकान्त चौहान, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह का सक्रिय योगदान रहा।