जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु चलाया गया अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु चलाया गया अभियान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बृजेन्द्र कुमार शास्त्री अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन में 01 फरवरी 2025 को बेमेतरा शहर में अधिकार मित्रों के द्वारा आम जनता के मध्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता बढ़ाने बाबत् चलाया गया अभियान। उक्त अभियान के अंतर्गत जनता को मोटर यान अधिनियम के तहत् बिना लाइसेंस, हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाये जाने पर जुर्माने का प्रावधानों से अवगत कराया गया। अभियान के माध्यम से जनता को हिट एड रन स्कीम के तहत् प्राप्त होने वाली क्षतिपूर्ति एवं प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। मोटरयान एक्सीडेंट स्कीम 2022 अनुसार क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को संबंधित थाने से फर्स्ट एक्सीडेंट रिपोर्ट (एफ.ए.आर.) एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा दुर्घटना होने की सूचना प्राप्ति के एक माह के भीतर ही संबंधित पुलिस अधिकारी/थाना प्रभारी द्वारा एफ.ए.आर. की प्रति क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को प्रेषित करने और पीड़ित पक्ष को उसके क्षतिपूर्ति, दावा अधिकार के संबंध में समस्त जानकारी भी अधिकार मित्रों द्वारा प्रदान की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ