जिले में 937107 टन धान की खरीदी, किसानों को 1934.13 करोड़ का भुगतान

जिले में 937107 टन धान की खरीदी, किसानों को 1934.13 करोड़ का भुगतान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की नगद एवं लिकिंग में खरीदी की प्रक्रिया 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक जारी रही। इस अवधि के दौरान बेमेतरा जिले में कुल 129 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 157633 किसानों से कुल 937107 टन धान की खरीदी की गई। जिले में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। 01 फरवरी 2025 तक मिलर्स द्वारा 312582 मे. टन एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा 184480 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। वर्तमान में धान खरीदी केंद्रों में 440045 मे. टन धान शेष है, जिसका उठाव आगामी दिनों में किया जाएगा। कुल 157633 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है, जिसमें से 149340 किसानों को 1934.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष 8293 किसानों को 221.93 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है, जिस पर कार्यवाही तेजी से चल रही है। जिले में किसानों को धान की उचित कीमत सुनिश्चित करने हेतु यह प्रक्रिया सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है, जिससे जिले के किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है। राज्य शासन द्वारा समय पर भुगतान एवं कस्टम मिलिंग का कार्य शीघ्रता से पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ