रविवार, 2 फ़रवरी 2025

हॉटलों में कार्यरत मिले दो बाल श्रमिक, हुई कार्यवाही

हॉटलों में कार्यरत मिले दो बाल श्रमिक, हुई कार्यवाही 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल एवं किशोर श्रम उन्मुलन के तह चलाया गया अभियान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बृजेन्द्र कुमार शास्त्री अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन में 01 फरवरी 2025 को बेमेतरा शहर में अधिकार मित्रों के द्वारा आम जनता के मध्य बाल एवं किशोर श्रम उन्मुलन के तहत् चलाया गया अभियान। उक्त अभियान के अंतर्गत जनता को बाल एवं किशोर श्रम उन्मुलन अभियान के तहत् बेमेतरा शहर के चौपाटी व सिंग्नल चौक के हॉटलों में दो बाल श्रमिक कार्यरत पाये गये। प्राधिकरण के द्वारा चाईल्ड लाईन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया। विभाग द्वारा मौके पर हॉटल मालिको के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...