प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिये आचार सहिता लगने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारी की गई है। 09.02.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका परिषद बेमेतरा के मतदान केन्द्रो एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
उन्होने नगर पालिका परिषद बेमेतरा के मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का अवलोकन किया और चुनाव अधिकारियों से आवश्यक सुविधाओं जैसे मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के बारे में जानकारी ली। मतदान केन्द्रो में तैनात किये जाने वाले बलों के मुलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखने और आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने नगर पालिका बेमेतरा के स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर उनकी व्यवस्थाओं को जाना व स्ट्रांग रूम सुरक्षा एवं मतपेटी वितरण के दौरान लगने वाले सावधानियों के बारे में चर्चा कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।